Candidates Chess Tournament: भारत के स्टार चेस खिलाड़ी आर प्रज्ञानंद के खिताबी दौड़ से बाहर होने के बाद अब सभी का ध्यान उनकी बहन आर वैशाली पर लगा हुआ है। क्यूंकि इस समय वह एकल बढ़त बनाए हुए हैं। इसके अलावा अब महिला कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में एकल बढ़त बरकरार रखने वाली आर वैशाली आज शनिवार को 11वें दौर में रूस की अलेक्जेंड्रा गोर्याचकिना का सामना करने वाली हैं।

अलेक्जेंड्रा गोर्याचकिना का सामना करेंगी आर वैशाली :-

भारत के स्टार चेस खिलाड़ी आर प्रज्ञानंद के खिताबी दौड़ से बाहर होने के बाद अब सभी का ध्यान उनकी बहन आर वैशाली पर लगा हुआ है। क्यूंकि इस समय वह एकल बढ़त बनाए हुए हैं। इसके चलते हुए अब वह विश्राम के बाद आज शनिवार को महिला कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के 11वें दौर में रूस की अलेक्जेंड्रा गोर्याचकिना का सामना करने वाली हैं।

R Vaishali
image source via getty images

वहीं अब उनका लक्ष्य अपनी बढ़त को और बढ़ाना और खिताब के लिए अपनी दावेदारी को मजबूत करना है। इसके अलावा अगर वह ऐसा कर पाती हैं तो उन्हें इस साल के आखिर में मौजूदा विश्व चैंपियन जू वेनजुन के खिलाफ खेलने का मौका भी मिल सकता हैं।

सभी भारतीयों में सबसे आगे चल रही हैं वैशाली :-

इसके अलावा अब इस टूर्नामेंट में वह चार दौर बाकी रहते हुए तीन भारतीय खिलाड़ियों में सबसे आगे चल रही हैं। इस टूर्नामेंट में वह इस समय अपने छोटे भाई आर प्रज्ञानंद (ओपन वर्ग) और दिव्या देशमुख से आगे चल रही हैं। वहीं इस समय वैशाली ने यूक्रेन की अन्ना मुजिचुक और चीन की झू जिनर पर आधे अंक की बढ़त बनाई हुई है। जबकि इस समय कैटरीना लागनो, अलेक्जेंड्रा गोर्याचकिना और कजाखस्तान की बिबिसारा असाउबायेवा पांच अंक के साथ चौथे स्थान पर हैं।

R Vaishali
R Vaishali

भारत की दिव्या देशमुख उनसे और आधे अंक पीछे हैं। इसके अलावा पूर्व महिला विश्व चैंपियन टैन झोंगयी 3.5 अंक के साथ आखिरी स्थान पर चल रही हैं। इस टूर्नामेंट में वैशाली ने अभी तक तीन जीत हासिल की हैं और सिर्फ एक बाजी गंवाई है। वहीं अब गोर्याचकिना के साथ बाजी के बाद भी उनको चीन की दो खिलाड़ियों और कैटरीना के खिलाफ बाजी खेलनी हैं। इसके अलावा चार दौर बाकी होने के कारण टूर्नामेंट का नतीजा अभी भी किसी भी तरफ जा सकता है।

Divya Deshmukh
Divya Deshmukh

इसके अलावा अगर वह आखिरी दौर में अच्छा प्रदर्शन करती हैं तो वह खिताब जीत सकती हैं। इसके चलते हुए वह इस साल के आखिर में विश्व चैंपियन वेनजुन के खिलाफ खेलने का मौका पा सकती हैं। जबकि ओपन वर्ग में अब मुकाबला एकतरफा हो गया है। इसमें जावोखिर सिंदारोव 10 में से आठ अंक लेकर फॉर्म में हैं। वहीं अभी तक इस टूर्नामेंट में उज्बेकिस्तान के इस खिलाड़ी ने कुल छह बाजी जीती हैं।

R Praggnanandhaa
R Praggnanandhaa

इसके अलावा उन्होंने इस टूर्नामेंट में अभी तक कुल चार बाजी ड्रा भी खेली हैं। इसके चलते हुए अब वह इस साल के विश्व चैंपियनशिप मैच में भारत के डी गुकेश के खिलाफ खेलने का मौका पाने के लिए बहुत अच्छी स्थिति में हैं। बशर्ते इस टूर्नामेंट के आखिरी दौर में कोई बड़ा उलटफेर न हो जाए। इस टूर्नामेंट में अपनी अच्छी शुरुआत के बावजूद प्रज्ञानानंदा इस समय सातवें स्थान पर हैं। वहीं इस समय उनके खाते में केवल चार अंक हैं। इसके अलावा अब उनका मैच केवल माथियास ब्लूबाउम से ही होने वाला है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version