Norway Chess: मौजूदा विश्व चैंपियन भारत के स्टार चेस खिलाड़ी डी गुकेश ने नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट 2025 के छठे दौर में शानदार प्रदर्शन करते हुए पूर्व विश्व चैंपियन और मौजूदा नंबर 1 चेस खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को हराकर शानदार जीत दर्ज की है।
इसके अलावा भारतीय स्टार अपने शतरंज करियर में पहली बार क्लासिकल टाइम कंट्रोल में मैग्नस कार्लसन को हराने में सफल हुए हैं। इस जीत के परिणाम ने टूर्नामेंट में उनके आमने-सामने के स्कोर को 1-1 से बराबर कर दिया है। इसके चलते हुए अब गुकेश के करियर में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि भी जुड़ गई है।
दोनों के बीच ऐसा रहा मुकाबला :-
इन दोनों के बीच यह मैच स्टावेंजर में खेला गया था। तभी तो स्टावेंजर में घरेलू दर्शकों के बीच खेलते हुए कार्लसन ने खेल के अधिकांश समय में अपनी बढ़त बनाए रखी। इसके अलावा उन्होंने अपनी बेहतर स्थिति से गुकेश पर दबाव भी बनाए रखा था। लेकिन भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश भी अपनी दृढता, अनुशासन और धैर्य के साथ बचाव करते रहे।

इसके बाद उन्होंने खेल के अंतिम समय में कार्लसन की एक दुर्लभ चूक का फायदा उठा लिया। क्यूंकि इस मैच में खेलते हुए कार्लसन ने जैसी ही वह गलती की, तभी गुकेश ने उसका फायदा उठाते हुए सटीक जवाबी चाल चलते हुए कार्लसन को हार के लिए मजबूर कर दिया।
कार्लसन ने गुस्से में टेबल पर मारा मुक्का :-
Gukesh turns it all around and WINS his first classical game against Magnus Carlsen!https://t.co/7Aid1cvNlK#NorwayChess pic.twitter.com/KMpRadXJq0
— chess24 (@chess24com) June 1, 2025
अपनी इस हार से दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी कार्लसन काफी हताश नजर आए। अपनी इस हार के बाद उन्होंने टेबल पर मुक्का मारा, जिसके चलते हुए सभी मोहरें गिर गईं। इसके बाद दिग्गज खिलाड़ी कार्लसन तेजी से वहां से निकल गए।

इसके अलावा इस राउंड 6 से पहले, कार्लसन 9.5 अंकों के साथ शीर्ष पर थे। उनके बाद फैबियानो कारुआना 8 और हिकारू नाकामुरा 6.5 अंकों के साथ दूसरे और तीसरे स्थान चल रहे थे। लेकिन अब मौजूदा विश्व चैंपियन गुकेश की इस जीत ने खिताब की दौड़ में नई जान डाल दी है। इस समय यह चेस का टूर्नामेंट अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

