FIDE के अध्यक्ष आर्केडी द्वॉर्कोविच ने FIDE ( फेडरेशन इंटरनेशनेल डेस एचेक्स) वर्ल्ड कप 2025 के लिए आधिकारिक निमंत्रण जारी कर दिए हैं। यह टूर्नामेंट 30 अक्टूबर से 27 नवंबर तक गोवा में होगा। यह शतरंज का एक बहुत ही प्रतिष्ठित टूर्नामेंट है, जहां दुनिया के टॉप खिलाड़ी अपनी प्रतिभा को दिखाते हैं। इस बार विश्व कप 28 अक्टूबर से 27 नवंबर तक गोवा में खेला जाएगा।
इस साल FIDE में निमंत्रण पाने वाले खिलाड़ी
- अभिमन्यु मिश्रा: इतिहास में सबसे कम उम्र के ग्रैंडमास्टर।
- एंडी वुडवर्ड : इस साल के जूनियर क्लोज्ड यूएस चैंपियन।
हाल ही में दोनों खिलाड़ी ने FIDE ग्रैंड स्विस, समरकंद में 5वीं और 7वीं पोजिशन हासिल की थी।
3. वोलोदार मुरज़िन 19 साल के वर्ल्ड रैपिड चैंपियन, जो 2700 ELO तक पहुंचने के करीब हैं
4. किरिल एलेक्सेनको 28 साल, ऑस्ट्रिया का प्रतिनिधित्व करते हैं और 2020/21 के कैंडीडेट्स टूर्नामेंट में भाग ले चुके हैं
5. सबसे छोटे खिलाड़ी हैं 11 वर्षीय फॉस्टिनो ओरो (अर्जेंटीना), जिन्हें अक्सर शतरंज का “मेसी” कहा जाता है।
FIDE अध्यक्ष द्वॉर्कोविच ने कहा, “FIDE हमेशा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने और अपनी पहचान बनाने का मौका देता है। इन खिलाड़ियों को निमंत्रण उनकी हाल की प्रदर्शन, क्षमता और खेल में योगदान के आधार पर दिया गया है।”
FIDE वर्ल्ड कप हर दो साल में होता है। यह तीन सप्ताह का नॉकआउट टूर्नामेंट है, जिसमें 206 टॉप खिलाड़ी छोटे मैच खेलते हैं। केवल खिताब या पुरस्कार ही नहीं, बल्कि टॉप तीन खिलाड़ी कैंडीडेट्स टूर्नामेंट में जाते हैं, जहां से विश्व चैम्पियनशिप के लिए चुनौती तय होती है। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले एक और निमंत्रण भी दिया जाएगा।
How To Watch live Fide World Cup 2025
Fide वर्ल्ड कप मैच को लाइव देखने के लिए google पर Www.Chess.Com और यूट्यूब पर Chess.com पर इस वर्ल्ड कप लाइव मैच देख सकते हैं।







