Saturday, February 14

किसी भी खिलाड़ी के लिए दूसरे देश में जाकर अपना नाम बनाना काफी कठिन होता है। लेकिन अगर प्लेयर के अंदर टैलेंट है तो वह कहीं भी जाकर न सिर्फ अच्छा प्रदर्शन करेगा बल्कि अपना नाम बनाने में भी सफल होगा।

पहले भी ऐसा देखने को मिलता रहा है कि खिलाड़ी ने अपनी शुरुआती क्रिकेट किसी और देश में खेली लेकिन बाद में वह किसी और देश के लिए खेलने लगा। केविन पीटरसन, इयान मॉर्गन, जोफ्रा आर्चर, डेवोन कॉन्वे कुछ ऐसे उदाहरण हैं जिन्होंने अपनी शुरुआती क्रिकेट अपने बर्थ प्लेस में खेली लेकिन उसके बाद प्रोफेशनल क्रिकेट दूसरे देश के लिए खेली।

ऐसे ही भारतीय मूल के खिलाड़ी गुरिंदर संधू भी ऑस्ट्रेलिया के लिए खेल चुके हैं। हालाँकि उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले लेकिन उन्होंने दिखाया कि अगर आपमें टैलेंट है तो आप ऑस्ट्रेलिया जैसी दिग्गज टीम के लिए भी खेल सकते हैं और अब कई सारे भारतीय खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया में न सिर्फ क्रिकेट खेल रहे हैं बल्कि अच्छा प्रदर्शन भी कर रहे हैं।

ऐसे ही बड़ौदा से आने वाले खिलाड़ी जेरिसिस वाडिया हैं, जिन्होंने कुछ गेंदों में ही अपने टैलेंट की झलक दिखा दी। तो चलिए जानते हैं कि कौन हैं जेरिसिस वाडिया।

व्यक्तिगत जानकारी (Personal Information)

Jerrssis Wadia Biography Age Height Stats And Career Timeline
Jerrssis Wadia Biography Age Height Stats And Career Timeline

पूरा नाम: जेरिसिस दिलजान वाडिया

जन्म: 22 नवंबर 2001 (मुंबई, इंडिया)

उम्र: 24 वर्ष

बैटिंग स्टाइल: लेफ्ट-हैंड बैट

बॉलिंग स्टाइल: लेफ्ट आर्म ऑफ ब्रेक

भूमिका: ऑलराउंडर

हाइट: 5 फीट 6 इंच

टीमें: एडिलेड स्ट्राइकर्स, एडिलेड स्ट्राइकर्स अकादमी

BBL में अपने प्रदर्शन से बनाई पहचान

जेरिसिस दिलज़ान वाडिया भारतीय मूल के एक क्रिकेटर हैं जो इस समय ऑस्ट्रेलिया में रहते हैं। वह बिग बैश लीग (BBL) में एडिलेड स्ट्राइकर्स की टीम से खेलते हैं। वाडिया बाएं हाथ से बल्लेबाजी और ऑर्थोडॉक्स स्पिन गेंदबाजी करते हैं। उन्होंने 23 दिसंबर 2025 को मेलबर्न स्टार्स के खिलाफ बिग बैश लीग में अपना डेब्यू किया।

वाडिया का जन्म मुंबई में हुआ था। उनके पिता दिलज़ान वाडिया बॉलीवुड के अभिनेता हैं। भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने भी वाडिया की मां से ट्यूशन पढ़ा था और मुंबई में उनके घर में रह चुके हैं। वाडिया के दादा नेविल वाडिया ने काफी ज्यादा उम्र में शतक लगाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया था।

कम उम्र में ही ऑस्ट्रेलियाई क्लबों के लिए शानदार प्रदर्शन

जेरिसिस वाडिया को हिंदी, गुजराती और अंग्रेजी लैंग्वेज अच्छे से आती है। उन्होंने भारत में बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन के लिए अंडर-16 और अंडर-19 क्रिकेट खेला। इसके बाद वह क्रिकेट करियर को आगे बढ़ाने के लिए ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड शहर चले गए।

वाडिया पहली बार 17 साल की उम्र में ऑस्ट्रेलिया पहुंचे और वहां दक्षिण ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम और एडिलेड स्ट्राइकर्स की अकादमी के लिए खेले। लेकिन कोविड-19 के कारण क्रिकेट रुक गया और उन्हें वापस मुंबई लौटना पड़ा।

साल 2022 में दोबारा एडिलेड लौटने के बाद उन्होंने 2022-23 सीजन से दक्षिण ऑस्ट्रेलियाई प्रीमियर क्रिकेट खेलना शुरू किया। उन्होंने ईस्ट टॉरेंस और टी ट्री गली जैसे क्लबों के लिए शानदार प्रदर्शन किया।

टिम पेन की वजह से मिला BBL में मौका

मेलबर्न में खेले जा रहे एक टी10 टूर्नामेंट के दौरान ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और एडिलेड स्ट्राइकर्स के कोच टिम पेन की नजर वाडिया पर पड़ी। इसके बाद उन्हें 2025 की बिग बैश लीग के लिए एडिलेड स्ट्राइकर्स टीम में शामिल किया गया, जहां उन्होंने एलेक्स कैरी की जगह स्थानीय खिलाड़ी के रूप में टीम में एंट्री की।

अपने दूसरे मैच में वाडिया ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पहली तीन गेंदों पर लगातार तीन छक्के लगाए। उन्होंने पहली चार गेंदों पर 22 रन बनाए और ब्रिस्बेन हीट के खिलाफ सिर्फ 16 गेंदों में 34 रन की तेज पारी खेली।

खेलने का अंदाज और विशेषताएं

वाडिया अपने आक्रामक खेल और संतुलित शॉट चयन के लिए जाने जाते हैं। बाएं हाथ के इस ताबड़तोड़ बल्लेबाज के खेल में अटैकिंग स्ट्रोकप्ले के साथ आधुनिक टी20 क्रिकेट की झलक देखने को मिलती है।

वह स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ तेजी से रन बनाने में माहिर हैं। उनका फिटनेस लेवल और लगातार रन बनाने की क्षमता भविष्य के लिए उन्हें ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट का एक भरोसेमंद विकल्प बनाती है।

बैटिंग आंकड़े (Batting Stats)

Format Mat Inns NO Runs HS Ave BF SR 100s 50s 4s 6s Ct St
T20s 4 4 0 44 34 11.00 30 146.66 0 0 2 3 2 0

बॉलिंग आंकड़े (Bowling Stats)

Format Mat Inns Balls Runs Wkts BBI BBM Ave Econ SR 4w 5w 10w
T20s 4 3 42 65 0 9.28 0 0 0

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version