दिल्ली के युवा बल्लेबाज अर्पित राणा को देश के उभरते हुए खिलाड़ियों में गिना जाता है। बाएं हाथ के इस बैटिंग ऑलराउंडर ने अपनी क्लासिक तकनीक और स्थिर मानसिकता से घरेलू क्रिकेट में खास पहचान बनाई है। उन्होंने कम उम्र में ही दिल्ली की सीनियर टीम तक का सफर तय कर लिया है। राणा ने दिसंबर 2024 में घरेलू क्रिकेट में अपना डेब्यू किया था। तो चलिए जानते हैं कि कौन हैं अर्पित राणा?

अर्पित राणा व्यक्तिगत जानकारी (Arpit Rana Personal Information)

Arpit Rana Profile: Age, Height, Teams ,Career And Stats
Arpit Rana Profile: Age, Height, Teams ,Career And Stats

पूरा नाम: अर्पित रमेश राणा

जन्म: 15 नवंबर 2003 (दिल्ली, इंडिया)

उम्र: 22 वर्ष

बैटिंग स्टाइल: लेफ्ट-हैंड बैट

बॉलिंग स्टाइल: राइट-आर्म मीडियम फ़ास्ट

भूमिका: ऑलराउंडर

हाइट: 5 फ़ीट 10 इंच (178 cm)

टीमें: दिल्ली अंडर 16, दिल्ली अंडर 19, दिल्ली, ईस्ट दिल्ली राइडर

अर्पित राणा बैटिंग आंकड़े (Arpit Rana Batting Stats)

Format Matches Innings Average Runs Strike Rate 50s 100s
FC 9 16 30.26 454 51.06 2 1
List A 2 2 58.00 116 76.82 1 0

अर्पित राणा बॉलिंग आंकड़े (Arpit Rana Bowling Stats)

Format Matches Innings Average Wickets Strike Rate Economy 5w 10w
FC 9 9 35.80 5 88.2 2.43 0 0
List A 2 2 0 7.00 0 0

करियर टाइमलाइन (Career Timeline)

T20I डेब्यू: अभी नहीं हुआ

वनडे डेब्यू: अभी नहीं हुआ

फर्स्ट-क्लास डेब्यू: दिल्ली की तरफ से उत्तराखंड के खिलाफ, (26-29 जनवरी 2024)

लिस्ट A डेब्यू: दिल्ली बनाम हैदराबाद, 31 दिसंबर 2024

टी20 डेब्यू: अभी नहीं हुआ

खेलने का अंदाज और विशेषता

अर्पित राणा अपने स्वाभाविक टाइमिंग और संतुलित शॉट खेलने के लिए जाने जाते हैं। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज की बल्लेबाजी में क्लासिक स्ट्रोकप्ले के साथ आधुनिक टी20 गेमप्ले देखने को मिलता है। वह मिडल आर्डर में पुरानी गेंद पर पावर हीटिंग करना भी जानते हैं और स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ तेजी से रन बनाना भी जानते हैं।

उनका फिटनेस लेवल और लगातार रन बनाने की क्षमता उन्हें भारतीय क्रिकेट के लिए एक भरोसेमंद विकल्प बनाती है। यहीं नहीं वो मीडियम फास्ट बॉलिंग भी करते हैं। टीम इंडिया को तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर की जरुरत भी हैं ऐसे में वो अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो उन्हें जल्द ही टीम में खेलना का मौका मिल सकता हैं।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version