Saturday, June 13

तमिलनाडु के युवा ऑलराउंडर सनी संधू का नाम काफी चर्चा में है। उनके नाम की चर्चा तब शुरू हुई जब उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सौराष्ट्र के खिलाफ 9 गेंदों में 30 रन बनाकर अपनी टीम को मैच जिता दिया। हालांकि उसके बाद रविचंद्रन अश्विन ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने सनी लियोनी और संधू स्ट्रीट की फोटो लगाई हुई थी, जिसे फैंस ने डिकोड किया और सनी संधू की चर्चा और जोर पकड़ गई। युवा ऑलराउंडर ने अभी तक सिर्फ 2 मैच ही खेले हैं। तो चलिए जानते हैं कौन हैं सनी संधू?

व्यक्तिगत जानकारी (Personal Information)

Sunny Sandhu Profile; Career, Stats And Teams
Sunny Sandhu Profile; Career, Stats And Teams

पूरा नाम: सनी संधू

जन्म: 15 अक्टूबर 2003 (तमिलनाडु, भारत)

उम्र: 22 वर्ष

बैटिंग स्टाइल: राइट-हैंड बैट

बॉलिंग स्टाइल: राइट आर्म मीडियम

भूमिका: ऑलराउंडर

टीमें: तमिलनाडु, एसकेएम सालेम स्पार्टन्स, सीएचएम मदुरै पैंथर्स

सौराष्ट्र के खिलाफ जिता था हारा हुआ मैच

सनी संधू तमिलनाडु के तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हैं, जो बल्ले और गेंद दोनों से मैच पलटने की क्षमता रखते हैं। उन्होंने अपने छोटे से करियर में इसकी झलक भी दिखाई है। इस साल सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए तमिलनाडु की टीम में शुरुआत में उन्हें जगह नहीं दी गई थी, लेकिन बाद में आखिरी समय में न सिर्फ स्क्वॉड में शामिल किया गया, बल्कि प्लेइंग इलेवन में भी मौका मिला।

सनी ने प्लेइंग इलेवन में आते ही अपना प्रभाव छोड़ दिया। उन्होंने सौराष्ट्र के खिलाफ हारा हुआ मैच अपनी टीम को जिता दिया। तमिलनाडु प्रीमियर लीग में भी उन्होंने पहले ही दिखा दिया था कि उनके अंदर कितनी काबिलियत है। वे तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हैं जो लोअर ऑर्डर में अच्छा योगदान दे सकते हैं। आईपीएल 2026 ऑक्शन के लिए उन्होंने खुद को 30 लाख के बेस प्राइस पर रजिस्टर किया है।

करियर टाइमलाइन (Career Timeline)

T20I डेब्यू: अभी नहीं हुआ

वनडे डेब्यू: अभी नहीं हुआ

फर्स्ट-क्लास डेब्यू: नहीं हुआ

लिस्ट A डेब्यू: अभी नहीं हुआ

टी20 डेब्यू: तमिलनाडु की ओर से बनाम झारखंड – 6 दिसंबर 2025

खेलने का अंदाज और विशेषता

सनी संधू अपने आक्रामक खेल और संतुलित शॉट चयन के लिए जाने जाते हैं। दाएं हाथ के इस ऑलराउंडर की बल्लेबाजी में पावर हिटिंग देखने को मिलती है। उन्होंने कम मैचों में ही दिखा दिया है कि वे जब चाहें तब छक्के मारने की क्षमता रखते हैं और साथ ही दबाव को भी अच्छे से संभाल लेते हैं।

गेंदबाजी में उन्हें अभी काम करने की जरूरत है, लेकिन उनके पास टी20 क्रिकेट के लिए पर्याप्त वेरिएशन मौजूद हैं। उनका फिटनेस लेवल और लगातार रन बनाने की क्षमता उन्हें तमिलनाडु क्रिकेट के लिए एक भरोसेमंद विकल्प बनाती है।

बैटिंग आंकड़े (Batting Stats)

Batting & Fielding
Format Mat Inns NO Runs HS Ave BF SR 100s 50s 4s 6s Ct St
T20s 2 2 0 41 30 20.50 15 273.33 0 0 4 3 1 0

बोलिंग आंकड़े (Bowling Stats)

Bowling Statistics
Format Mat Inns Balls Runs Wkts BBI BBM Ave Econ SR 4w 5w 10w
T20s 2 2 48 74 1 1/42 1/42 74.00 9.25 48.0 0 0 0

 

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version