Thursday, June 18

उत्तर प्रदेश के तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 30 लाख के बेस प्राइस में खरीदा है।

उत्तर प्रदेश के तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी काफी टैलेंटेड खिलाड़ी हैं। वे गेंद से अच्छा प्रदर्शन करने में माहिर हैं। वह एज ग्रुप और घरेलू टूर्नामेंट में सबसे प्रतिभाशाली क्रिकेटरों में से गिने जाते थे और अब घरेलू क्रिकेट में भी अपना नाम बना रहे हैं। दांये हाथ के इस गेंदबाज ने अपनी क्लासिक तकनीक और स्थिर मानसिकता से इस खेल में खास पहचान बनाई है। उन्होंने कम उम्र में ही एज ग्रुप और डोमेस्टिक क्रिकेट तक का सफर तय कर लिया है।

व्यक्तिगत जानकारी

Kartik Tyagi Profile Age, Height, Birthplace, Teams, Career And Stats
Kartik Tyagi Profile Age, Height, Birthplace, Teams, Career And Stats

पूरा नाम: कार्तिक त्यागी

जन्म: 8 नवंबर 2000 (हापुड़, उत्तर प्रदेश)

उम्र: 25 वर्ष

बैटिंग स्टाइल: राइट-हैंड बैट

बॉलिंग स्टाइल: राइट आर्म फास्ट

भूमिका: तेज गेंदबाज

टीमें: इंडिया अंडर-19, इंडिया ए अंडर-19, उत्तर प्रदेश, राजस्थान रॉयल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, गुजरात टाइटंस, सनराइजर्स हैदराबाद

उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी कार्तिक त्यागी तेज गेंदबाजी सेंसेशन थे। 2020 के अंडर-19 वर्ल्ड कप में वे तेज गेंदबाजी सेंसेशन थे। चोटों ने उनका करियर डामाडोल कर दिया है। हापुड़ से आने वाले इस खिलाड़ी न सिर्फ तेज गेंदबाजी कर सकते हैं, बल्कि उनमें गेंद को दोनों तरफ स्विंग कराने की क्षमता है।

17 साल की उम्र से पहले वे रणजी ट्रॉफी में डेब्यू कर चुके थे। रेलवेज़ के खिलाफ अपने डेब्यू मुकाबले में उन्होंने काफी अच्छा प्रदर्शन करते हुए सभी को प्रभावित किया था। उसके बाद अंडर-19 वर्ल्ड कप में उन्होंने काफी अच्छी गेंदबाजी की। हालांकि अगले कुछ साल चोट के चलते वे खेल नहीं सके।

राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 2020 में 1.3 करोड़ में खरीदा था, लेकिन प्रदर्शन अच्छा न होने के कारण कार्तिक को रिलीज कर दिया गया। इस साल केकेआर ने उनके ऊपर दांव खेला है और उन्हें बेस प्राइस में खरीदा है।

करियर टाइमलाइन (Career Timeline)

T20I डेब्यू: अभी नहीं हुआ

वनडे डेब्यू: अभी नहीं हुआ

फर्स्ट-क्लास डेब्यू: उत्तर प्रदेश के लिए रेलवेज़ के खिलाफ (6-8 अक्टूबर 2017)

लिस्ट A डेब्यू: उत्तर प्रदेश बनाम दिल्ली, 5 फरवरी 2018

टी20 डेब्यू: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस, 6 अक्टूबर 2020

बैटिंग आंकड़े (Batting Stats)

Format Matches Innings Runs Average Strike Rate 50s 100s
FC 3 4 14 7.00 27.45 0 0
List A 17 7 21 7.00 32.81 0 0
T20s 36 8 14 3.50 82.35 0 0

बॉलिंग आंकड़े (Bowling Stats)

Format Matches Innings Wickets Average Strike Rate 5w 10w
FC 3 5 5 32.60 63.6 0 0
List A 17 17 29 25.89 27.6 0 0
T20s 36 36 29 37.72 24.5 0 0

खेलने का अंदाज और विशेषता

कार्तिक त्यागी अपने पेस के साथ स्विंग और सीम से सभी को काफी इम्प्रेस करते रहे हैं। वे उन रेयर गेंदबाजों में से हैं जो गेंद को दोनों तरफ स्विंग करा सकते हैं। वह तीनों फेज में गेंदबाजी करने में माहिर हैं। हालांकि चोटों ने उनका करियर हमेशा डिरेल किया है। यूपी टी20 लीग में उन्होंने काफी अच्छी गेंदबाजी की, जिसकी वजह से ही उन्हें इस बार केकेआर ने अपनी टीम में शामिल किया है।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version