मुंबई के युवा ऑलराउंडर अथर्व अंकोलेकर को मुंबई इंडियंस ने 30 लाख बेस प्राइस में खरीदा है।
मुंबई के ऑलराउंडर अथर्व अंकोलेकर काफी टैलेंटेड खिलाड़ी हैं। वे गेंद और बल्ले दोनों से अच्छा प्रदर्शन करने में माहिर हैं। वह एज ग्रुप और घरेलू टूर्नामेंट में सबसे प्रतिभाशाली क्रिकेटरों में से गिने जाते हैं। बांये हाथ के इस ऑलराउंडर ने अपनी क्लासिक तकनीक और स्थिर मानसिकता से इस खेल में खास पहचान बनाई है। उन्होंने कम उम्र में ही एज ग्रुप और अंडर-19 टीम तक का सफर तय कर लिया है।
व्यक्तिगत जानकारी

पूरा नाम: अथर्व विनोद अंकोलेकर
जन्म: 26 सितम्बर 2000, (अंधेरी ईस्ट, महाराष्ट्र)
उम्र: 25 वर्ष
बैटिंग स्टाइल: लेफ्ट-हैंड बैट
बॉलिंग स्टाइल: लेफ्ट-आर्म ऑफब्रेक
भूमिका: ऑलराउंडर
टीमें: मुंबई अंडर-19, इंडिया बी अंडर-19, मुंबई इंडियंस
आर्थिक तंगी के बावजूद नहीं मानी हार
अथर्व अंकोलेकर का जन्म महाराष्ट्र के ईस्ट अंधेरी में हुआ था। उन्हें बचपन से ही क्रिकेट का शौक था, क्योंकि उनके पिता विनोद अंकोलेकर भी कांगा लीग में जॉली क्रिकेटर थे और उनका सपना था कि उनका बेटा भी क्रिकेटर बने। जिसके चलते उन्होंने उन्हें चंद्रकांत पंडित अकादमी में भर्ती करा दिया।
हालांकि आर्थिक तंगी होने के कारण पहले सीजन के बाद उन्हें अकादमी छोड़नी पड़ी। उसके बाद वे मुंबई में ही ऐसे स्कूल को देखने लगे, जहां की क्रिकेट टीम अच्छी हो। पार्ले तिलक विद्या एसोसिएशन में अथर्व को भेजना चाहा, लेकिन वहां की भी फीस (7000 रुपये सालाना) काफी ज्यादा थी। कुछ समय बाद उन्हें 4000 रुपये सालाना में एडमिशन मिल गया। हालांकि एडमिशन के कुछ महीनों के अंदर ही उनके पिता का निधन हो गया।
एज ग्रुप क्रिकेट में अपने खेल से सभी को काफी इम्प्रेस
कम उम्र से ही उनके अंदर काफी टैलेंट था, जो उनकी बल्लेबाजी में भी देखने को मिलता है। जिस एलिगेंस के साथ वे शॉट खेलते थे, उसे देखकर लगता था कि उनके अंदर खास टैलेंट है। उनकी प्रतिभा को देखते हुए उनके कोच और पड़ोसी भी मदद कर देते थे। अथर्व की मां ने अपने पति की मौत के 12 दिन बाद ही ट्यूशन पढ़ाना वापस शुरू कर दिया, ताकि वे किसी और से न पढ़ने लगें।
इसी बीच अथर्व लगातार एज ग्रुप क्रिकेट में सभी को काफी इम्प्रेस करते जा रहे थे। उनका चयन पहले मुंबई अंडर-19 और फिर एशिया कप के लिए इंडिया अंडर-19 में हुआ, जहां उन्होंने उस टूर्नामेंट में बांग्लादेश के खिलाफ 6 विकेट लेकर हारा हुआ मैच इंडिया को जिता दिया। उसके बाद उनके नाम की चर्चा काफी जोरों-शोरों से होने लगी।
मुंबई ने बेस प्राइस में ख़रीदा
अथर्व को अंडर-19 में खेलने का मौका नहीं मिला। उसके बाद उन्हें घरेलू क्रिकेट में तीनों फॉर्मेट में डेब्यू करने का मौका मिला, लेकिन खराब फॉर्म के चलते उन्हें ड्रॉप कर दिया गया। हालांकि मुंबई टी20 लीग उनके लिए वरदान बनकर आई, जहां वे सबसे महंगे खिलाड़ी बने और अपने परफॉर्मेंस से फिर से वापसी की। उनके प्रदर्शन को देखते हुए मुंबई इंडियंस ने उन्हें बेस प्राइस में खरीदा है।
करियर टाइमलाइन (Career Timeline)
T20I डेब्यू: अभी नहीं हुआ
वनडे डेब्यू: अभी नहीं हुआ
फर्स्ट-क्लास डेब्यू: मुंबई के लिए बिहार के खिलाफ, 5-8 जनवरी 2024
लिस्ट A डेब्यू: मुंबई बनाम पुड्डुचेरी, 25 फरवरी 2021
टी20 डेब्यू: मुंबई बनाम केरल, 13 जनवरी 2021
बैटिंग आंकड़े (Batting Stats)
| Format | Matches | Innings | Runs | Average | Strike Rate | 50s | 100s |
|---|---|---|---|---|---|---|---|
| FC | 2 | 2 | 61 | 30.50 | 52.13 | 0 | 0 |
| List A | 15 | 9 | 161 | 23.00 | 79.70 | 1 | 0 |
| T20s | 25 | 13 | 135 | 16.87 | 156.97 | 0 | 0 |
बॉलिंग आंकड़े (Bowling Stats)
| Format | Matches | Innings | Wickets | Average | Strike Rate | 5w | 10w |
|---|---|---|---|---|---|---|---|
| FC | 2 | 3 | 1 | 14.00 | 46.0 | 0 | 0 |
| List A | 15 | 15 | 16 | 32.50 | 43.1 | 0 | 0 |
| T20s | 25 | 23 | 19 | 30.47 | 25.6 | 0 | 0 |
खेलने का अंदाज और विशेषता
अथर्व अपने स्वाभाविक टाइमिंग और संतुलित शॉट चयन के लिए जाने जाते हैं। बांये हाथ के इस ऑलराउंडर ने अपनी बल्लेबाजी में क्लासिक स्ट्रोकप्ले के साथ-साथ पावर हिटिंग और आधुनिक टी20 गेम का आक्रामक स्पर्श दिखाया है और साथ ही स्पिन गेंदबाजी से भी सभी को काफी इम्प्रेस किया है।
वे लोअर ऑर्डर में सिचुएशन के हिसाब से खेलते हैं और बीच के ओवरों में स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ तेजी से रन बनाने में माहिर हैं। उनका फिटनेस लेवल और अच्छा करने की भूख उन्हें भारतीय क्रिकेट के लिए एक भरोसेमंद विकल्प बना सकती है।







