Thursday, March 12

तमिलनाडु की विकेटकीपर बल्लेबाज गुनालन कमलिनी देश की दमदार खिलाड़ियों में से एक हैं। बांये हाथ की इस बल्लेबाज ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और स्थिर मानसिकता से वीमेंस प्रीमियर लीग के साथ-साथ इंटरनेशनल क्रिकेट में खास पहचान बनाई है।

17 वर्षीय इस युवा बल्लेबाज ने अपने खेल से सभी को काफी प्रभावित किया हैं। जिसके चलते उन्हें कम उम्र में इंडिया डेब्यू करने का मौका दिया गया था। तो चलिए जानते हैं कि कौन है गुनालन कमलिनी?

व्यक्तिगत जानकारी (Personal Information)

G Kamalini Biography Age Height Teams Stats And Career Timeline
G Kamalini Biography Age Height Teams Stats And Career Timeline

पूरा नाम: गुनालन कमलिनी

जन्म: 20 जुलाई 2008 (तमिलनाडु, इंडिया)

उम्र: 17 वर्ष

बैटिंग स्टाइल: लेफ्ट-हैंड बैट

बॉलिंग स्टाइल: राइट आर्म लेग ब्रेक

भूमिका: विकेटकीपर

हाइट: 5 फीट 6 इंच

टीमें: मुंबई इंडियंस वीमेंस, इंडिया अंडर-19 वीमेंस, इंडिया वीमेंस, तमिलनाडु वीमेंस

विकेटकीपिंग के साथ गेंदबाजी करने की भी है काबिलियत

गुनालन कमलिनी भारतीय महिला क्रिकेट की एक उभरती हुई खिलाड़ी हैं। वह बाएं हाथ की विकेटकीपर हैं और जरूरत पड़ने पर लेग-स्पिन गेंदबाजी भी कर सकती हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें खास बनाती है। क्रिकेट से पहले कमलिनी ने स्केटिंग में नाम कमाया था और वह स्टेट लेवल की चैंपियन रह चुकी हैं।

इसके बाद 12 साल की उम्र में उन्होंने पूरा ध्यान क्रिकेट पर लगा दिया। गेंदबाजी में उनकी प्रतिभा को देखकर उनके पिता ने उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और कम उम्र में ही उन्होंने अपने खेल में काफी सुधार किया।

वीमेंस क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड भी जीत चुकी हैं कमलिनी

साल 2023 की अंडर-19 टी20 नेशनल चैंपियनशिप में कमलिनी ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 8 मैचों में 311 रन बनाए और तमिलनाडु को खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई। इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन (TNCA) की ओर से वीमेंस क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया।

दिसंबर 2024 में कमलिनी को भारतीय अंडर-19 टीम में मौका मिला। वीमेंस अंडर-19 एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने 29 गेंदों पर नाबाद 44 रन बनाकर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। इसके बाद 2025 में उन्हें मलेशिया में होने वाले वीमेंस अंडर-19 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में चुना गया, जिससे उनकी पहचान देश की सबसे प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों में और मजबूत हो गई।

WPL में सबसे कम उम्र में सबसे महंगी खिलाड़ी बनीं कमलिनी

इसी साल उन्होंने वीमेंस प्रीमियर लीग में भी इतिहास रचा। मुंबई फ्रेंचाइज़ी ने उन्हें ₹1.6 करोड़ में खरीदा, जिससे वह लीग की सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बनीं। 18 फरवरी 2025 को गुजरात के खिलाफ मैच में उन्होंने मुंबई के लिए मैदान पर उतरकर इस लीग में डेब्यू किया।

फिलहाल कमलिनी चेन्नई सुपर किंग्स अकादमी में प्रशिक्षण ले रही हैं। तमिलनाडु की पूर्व क्रिकेटर आरती शंकरन उन्हें मार्गदर्शन दे रही हैं और उनके विकेटकीपिंग कौशल में हो रहे सुधार की सराहना कर चुकी हैं। उनकी शानदार बल्लेबाजी के दम पर वह भविष्य में भारतीय टीम के लिए बड़ा नाम बन सकती हैं।

खेलने का अंदाज और विशेषताएं

कमलिनी अपने आक्रामक खेल और संतुलित शॉट चयन के लिए जानी जाती हैं। बाएं हाथ की इस विकेटकीपर की बल्लेबाजी में अटैकिंग स्ट्रोकप्ले के साथ आधुनिक टी20 क्रिकेट की झलक देखने को मिलती है।

वह स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ तेजी से रन बनाने में माहिर हैं। उनका फिटनेस लेवल और लगातार रन बनाने की क्षमता भविष्य के लिए उन्हें भारतीय क्रिकेट का एक भरोसेमंद विकल्प बनाती है।

बैटिंग आंकड़े (Batting Stats)

Format Mat Inns NO Runs HS Ave BF SR 100s 50s 4s 6s Ct St
WT20Is 1 1 0 12 12 12.00 12 100.00 0 0 2 0 0 0

बॉलिंग आंकड़े (Bowling Stats)

Format Mat Inns Balls Runs Wkts BBI BBM Ave Econ SR 4w 5w 10w
WT20Is 1

WPL 2026 से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version