Thursday, February 12

Tyler Senerchia Hook AEW Biography: AEW (All Elite Wrestling) का नया सितारा और रिंग में हूक के नाम से चर्चित टायलर सिनेर्चिया ने काफी जल्दी प्रोफेशनल रेसलिंग में अपनी पहचान बना ली है। सिर्फ 26 साल की उम्र में ही उन्होंने अपने डेब्यू के बाद से ही AEW Rampage और प्रमुख इवेंट्स में शानदार प्रदर्शन किया है। उनका रिंग स्टाइल आक्रामक और तकनीकी से भरपूर है, जो उन्हें AEW के सबसे प्रभावशाली और चर्चित रेसलर्स में शामिल करता है।

हूक की सफलता केवल उनकी ताकत और तकनीक तक सीमित नहीं है, बल्कि उनकी लगातार बेहतर परफॉर्मेंस, फिटनेस, और टीमवर्क भी उन्हें अलग बनाती है। FTW चैंपियनशिप की तीन जीत, The Opps टीम में शामिल होना और सोशल मीडिया पर फैंस के साथ जुड़ाव उन्हें AEW के प्रमुख रेसलर्स में शामिल करता है। इसीलिए, फैंस उनके बारे में जानकारी पाने को लेकर उत्साहित हो रहे हैं।

Tyler Senerchia Hook AEW Biography
Tyler Senerchia Hook AEW

यहाँ हम आपको टायलर कोल सिनेर्चिया उर्फ हूक AEW बायोग्राफी, उम्र, हाईट, चोट, सैलरी, इंस्टाग्राम और करियर के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं।

हूक AEW बायोग्राफी

व्यक्तिगत जानकारी

पूरा नाम: टायलर कोल सिनेर्चिया

जन्म तिथि: 4 मई, 1999 (उम्र: 26)

जन्म स्थान: मासापेक्वा, न्यूयॉर्क, USA

हाईट: 6 फीट 0 इंच (183 सेमी)

वजन: 202 पाउंड (92 किलोग्राम)

पिता: ECW के दिग्गज पीटर सिनेर्चिया ‘ताज़’

माता: टेरेसा स्मिथ

AEW करियर हाइलाइट्स

रिंग नाम: हूक (Hook)

बिल्ड फ्रॉम: St. Mark’s Place

उपनाम: द कोल्ड-हार्टेड हैंडसम डेविल

ट्रेनर्स: कोडी रोड्स, क्यूटी मार्शल, कर्ट हॉकिन्स, पैट बक, ताज़

टीम: द ओप्स (सामोआ जो, पावरहाउस हॉब्स, और कात्सुयोरी शिबाटा के साथ)

थीम सॉन्ग: The Chairman’s Intent – एक्शन ब्रॉन्सन

चैंपियनशिप्स जीती: FTW चैंपियनशिप (3 बार, वर्तमान में)

डेब्यू मैच: 8 दिसंबर 2021 को AEW Rampage पर, फुएगो डेल सोल को हराया

कॉन्ट्रैक्ट की स्थिति: 2024 में AEW के साथ मल्टी-ईयर डील पर साइन किया

हूक का व्यक्तिगत जीवन (Hook Wrestler Personal Life)

टायलर कोल सिनेर्चिया, जिन्हें रिंग में हूक के नाम से जाना जाता है, का जन्म 4 मई, 1999 को मासापेक्वा, न्यूयॉर्क, यूएसए में हुआ था। हूक ECW के दिग्गज रेसलर ताज़ के बेटे हैं और उन्होंने अपने पिता से ही रेसलिंग के गुर सीखे।

इसके अलावा, हूक ने कोडी रोड्स, क्यूटी मार्शल, कर्ट हॉकिन्स और पैट बक जैसे ट्रेनर्स से भी ट्रेनिंग लिया है। बता दें कि, ताज़ खुद रोड्स को ट्रेनिंग दे चुके हैं।

हूक का AEW डेब्यू और करियर की शुरुआत (Hook AEW Debut)

Tyler Senerchia Hook AEW Biography
Tyler Senerchia Hook AEW

हूक ने AEW में 8 दिसंबर, 2021 को Rampage शो पर डेब्यू किया था। अपने पहले ही मैच में उन्होंने फुएगो डेल सोल को हराया और दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा। डेब्यू के तुरंत बाद उनकी रिंग स्टाइल और आक्रामकता ने उन्हें AEW में तेजी से पहचान दिलाई।

डेब्यू के बाद से हूक ने AEW में लगातार प्रदर्शन किया और FTW चैंपियनशिप तीन बार अपने नाम की। वर्तमान में यह खिताब भी उनके पास ही है। उनके AEW करियर की खास बात यह है कि वह The Opps टीम के सदस्य भी हैं, जिसमें सामोआ जो, पॉवरहाउस हॉब्स और कात्सुयोरी शिबाटा शामिल हैं।

रिंग स्टाइल और तकनीक

हूक का रिंग स्टाइल आक्रामक और रणनीतिक है। उनकी 6 फीट 0 इंच की ऊँचाई और 202 पाउंड का वजन उन्हें ताकत और पकड़ दोनों में सक्षम बनाता है। वह स्पिन और स्ट्रेटेजिक मूव्स में माहिर हैं। रिंग में उनकी फुर्ती और नियंत्रण उन्हें AEW के सबसे प्रभावशाली रेसलर्स में से एक बनाते हैं।

सोशल मीडिया प्रोफाइल (Hook AEW Instagram)

हूक सोशल मीडिया पर भी अपने फैंस के काफी करीब हैं। अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर वह नियमित रूप से अपने करियर से जुड़े अपडेट, रिंग प्रैक्टिस की झलक और बिहाइंड-द-सीन्स फोटो और वीडियो शेयर करते रहते हैं। उनके फॉलोअर्स उनके रिंग में परफॉर्मेंस और निजी जीवन दोनों के बारे में अपडेट्स पाने के लिए उत्सुक रहते हैं।

हूक ने इंस्टाग्राम के जरिए अपने फैंस बेस को काफी मजबूत किया है। उनके अकाउंट को अब सवा लाख से भी ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। अपनी प्रोफाइल पर वह अपने प्रोफेशनल रेसलिंग जीवन के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ के कुछ हिस्से भी साझा करते रहते हैं।

AEW की सैलरी (Hook AEW Salary)

हूक ने 2024 में AEW के साथ मल्टी-ईयर कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। हालांकि, उनकी सैलरी के बारे में सार्वजनिक रूप से अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है, लेकिन FTW चैंपियनशिप और टीम में उनकी प्रमुख भूमिका यह दिखाती है कि उनका कॉन्ट्रैक्ट सम्मानजनक है।

बता दें कि, AEW में रेसलर्स की सैलरी आम तौर पर उनके प्रदर्शन, खिताब और प्रतिष्ठा के आधार पर तय होती है। हूक की लगातार अच्छी परफॉर्मेंस और रिंग में उनके कौशल से यह लगता है कि उनका वेतन काफी अच्छा है।

चोट और स्वास्थ्य की स्थिति (Hook AEW Injury)

हूक ने अप्रैल 2025 में कंकशन (Concussion) का सामना किया था। इस चोट के चलते उन्हें कुछ समय के लिए रिंग से दूर रहना पड़ा। हालांकि, मई 2025 में डबल ऑर नथिंग इवेंट में उन्होंने छोटी वापसी की थी और अब जल्द ही उनके पूरी तरह से लौटने की उम्मीद है।

हूक की ऊंचाई और वजन (Hook AEW Height & Weight)

Tyler Senerchia Hook AEW Biography
Tyler Senerchia Hook AEW

हूक की शारीरिक बनावट उनकी रेसलिंग क्षमता का बड़ा हिस्सा है। उनकी हाईट 6 फीट 0 इंच (183 सेमी) है। यह ऊँचाई उनके तकनीकी और स्ट्रेटेजिक मूव्स को और अधिक प्रभावशाली बनाती है।

इसके अलावा, हूक का वजन 202 पाउंड (92 किलोग्राम) है, जिससे वह न केवल ताकतवर दिखते हैं, बल्कि रिंग में अपनी गति और पकड़ को अच्छी तरह से कंट्रोल भी कर सकते हैं।

हूक का AEW कॉन्ट्रैक्ट (Hook AEW Contract)

हूक ने 2024 में AEW के साथ मल्टी-ईयर कॉन्ट्रैक्ट पर साइन किया। यह कॉन्ट्रैक्ट उन्हें AEW में लंबे समय तक एक जगह पर टिके रहने का मौका देता है। AEW ने हूक की क्षमता और पॉपुलैरिटी को देखते हुए उन्हें इस डील में शामिल किया था। इस कॉन्ट्रैक्ट के तहत, हूक AEW में अपनी टीम, चैंपियनशिप्स और प्रमुख इवेंट्स में हिस्सा लेते हैं।

हूक की उम्र (Hook AEW Age)

हूक का जन्म 4 मई, 1999 को मासापेक्वा, न्यूयॉर्क में हुआ था। इस अनुसार उनकी उम्र 26 वर्ष है।

हूक की माँ का क्या नाम है? (Hook AEW Mom)

हूक की माँ का नाम टेरेसा स्मिथ है। हालाँकि, उनकी माँ के बारे में अन्य कोई भी जानकारी सार्वजानिक रूप से उपलब्ध नहीं है।

WWE से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है। नीतिश कुमार मिश्र अपने पेशेवर लेखन के जरिए पाठकों को न सिर्फ सटीक खबरें, बल्कि गहन विश्लेषण के माध्यम से खेलों को और करीब से समझने का मौका भी देते हैं।

Leave A Reply

Exit mobile version