Thursday, February 12

Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली हर दिन चर्चाओं में आते रहते हैं। इस बीच जब वह क्रिकेट के मैदान पर होते हैं तब भी और जब क्रिकेट से दूर होते हैं तब भी वह काफी सुर्खियां बटोरने में कामयाब रहते हैं। इसका सबसे बड़ा कारण उनकी बढ़ती लोकप्रियता व उनकी बढ़ी हुई फैन फॉलोइंग भी है।

इसके अलावा भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज इस मौजूदा समय में लंदन में हैं। इस समय उनका एक वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो गया है। इस वीडियो में विराट कोहली लंदन की सड़कों पर दिखाई दे रहे हैं। हालांकि इसमें वह अकेले नहीं हैं। इसमें उनके साथ उनकी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी मौजूद हैं।

विराट-अनुष्का का वीडियो हुआ वायरल :-

बीते 17 अगस्त को सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हुआ है। इसमें भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और उनकी वाइफ अनुष्का शर्मा दिखाई दे रही हैं। ये दोनों लंदन की सड़कों पर घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसमें विराट और अनुष्का दोनों का लुक काफी कैजुअल दिखाई दे रहा है। इसमें दिग्गज बल्लेबाज शॉर्ट्स और फुल स्लीव टी-शर्ट पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। तब उनके एक हाथ में छाता व दूसरे हाथ में पानी की बॉटल भी थी।

जबकि बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने सफेद शर्ट व फॉर्मल ब्लैक पैंट के साथ चप्पल पहनी हुई थी। इसके अलावा ये दोनों सड़क पर चलते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस बीच उनकी अन्य दो विदेशी प्रशंसकों के साथ बातचीत भी हुई थी। इस दौरान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने काफी देर तक उन दोनों फैंस से बात भी की। इसी बीच कोहली कई बार बातचीत करते हुए ठहाके लगाकर हंसते भी दिखाई दिए।

लंदन में ही बसने वाले हैं विराट :-

इस बीच हम आपको यहां पर एक बात बता देना चाहते हैं कि भारत के ये दोनों सेलिब्रिटी कपल लंदन में ही रहते हैं। इसके अलावा इन दोनों ने अपने बच्चों को फेम व ग्लैमर के चकाचौंध से दूर एक सामान्य जीवन देने के लिए ही यह कदम उठाया है। लेकिन इस बीच उनको लेकर यह भी रिपोर्ट्स आई थी कि वे स्थायी रूप से लंदन में बसने की तैयारी में हैं।

Virat and Anushka
Virat and Anushka

इस बीच गौर करने वाली बात है कि भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली वर्तमान में भारत के सबसे बड़े क्रिकेटर हैं। तभी तो अब वह जहां भी जाते हैं तो उनके आगे-पीछे लोगों की भीड़ जमा हो जाती है। इसके अलावा वह हमेशा कैमरे की नजर में होते हैं। वहीं अभी तक उन्होंने अपने दोनों बच्चों को मीडिया से दूर रखा है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version