Sunday, July 6

IPL 2025, MI vs KKR: मुंबई इंडियंस (MI) की पहचान सिर्फ उनकी पांच IPL ट्रॉफियों से नहीं, बल्कि नए टैलेंट्स को खोजने की भी है। जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या जैसे सुपरस्टार इसी सिस्टम से निकले हैं, और अब इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है, अश्वनी कुमार। इस 23 वर्षीय बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने अपने IPL करियर की पहली ही गेंद पर कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे को आउट कर तहलका मचा दिया। इस मुकाबले में डेब्यूटेंट अश्वनी कुमार ने अपने स्पेल में 4 विकेट झटके। आइए जानते हैं, कौन हैं अश्वनी कुमार?

कौन हैं अश्वनी कुमार?

Ashwani Kumar, Mumbai Indians, IPL 2025/Getty Images

अश्वनी कुमार पंजाब के झांजेरी में पैदा हुए और 2025 आईपीएल मेगा ऑक्शन में 30 लाख रुपये में मुंबई इंडियंस का हिस्सा बने। उन्होंने पहली बार सुर्खियां 2023 में शेर-ए-पंजाब ट्रॉफी में बटोरीं, जहां वह अपनी टीम के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने। हालांकि, उनका फर्स्ट-क्लास डेब्यू 2019 में राजस्थान के खिलाफ पंजाब के लिए हुआ था, जब वह सिर्फ 18 साल के थे।

घरेलू क्रिकेट में मिले कम मौके पर फिर भी IPL में मचाया धमाल

अश्वनी ने अब तक ज्यादा घरेलू क्रिकेट नहीं खेला है। उन्होंने सिर्फ दो फर्स्ट-क्लास मैचों में तीन विकेट और चार टी20 मैचों में दो विकेट लिए थे। लेकिन IPL में डेब्यू से पहले उनके नाम 21 टी20 पारियों में 21 विकेट दर्ज थे। उनकी खासियत डेथ बॉलिंग में विविधताओं की भरमार है, जो उन्हें एक घातक गेंदबाज बनाती है।

MI की ‘यंग ब्रिगेड’ का हिस्सा बने अश्वनी

MI vs KKR: Is Hardik Pandya only an on-paper captain, Rohit Sharma took on a big responsibility

मुंबई इंडियंस ने इस सीजन में पहले विग्नेश पुथूर नाम के युवा स्पिनर को भी मौका दिया था और अब अश्वनी कुमार ने अपनी एंट्री धमाकेदार अंदाज में कर दी। MI ने हमेशा भारतीय क्रिकेट के लिए नए स्टार्स तैयार किए हैं और अश्वनी भी उसी परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए तैयार हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version