Saturday, March 7

त्रिपुरा के तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर कामिल मिशारा को घरेलू क्रिकेट के सबसे प्रतिभाशाली क्रिकेटरों में गिना जाता है। दाएं हाथ के इस गेंदबाज ने अपनी स्विंग और सीम से घरेलू क्रिकेट में खास पहचान बनाई है। यही नहीं, वो अपने बल्ले से भी अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण पारियां खेलकर मैच जिता चुके हैं। उन्होंने कम उम्र में ही फर्स्ट क्लास में डेब्यू कर लिया था और अब वो हर फॉर्मेट में त्रिपुरा का नेतृत्व कर रहे हैं।

मणिशंकर ने फरवरी 2009 में बंगाल के खिलाफ ईडन गार्डन्स में अपना लिस्ट ए डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने घरेलू क्रिकेट के अन्य फॉर्मेट में भी डेब्यू किया।

व्यक्तिगत जानकारी (Personal Information)

Manishankar Murasingh Profile Teams, Stats And Career Timeline
Manishankar Murasingh Profile Teams, Stats And Career Timeline

पूरा नाम: मणिशंकर भाग्यमणि मुरासिंघ

जन्म: 1 जनवरी 1993 (अभयनगर, त्रिपुरा)

उम्र: 32 वर्ष

बैटिंग स्टाइल: लेफ्ट-हैंड बैट

बॉलिंग स्टाइल: राइट-आर्म मीडियम फास्ट

भूमिका: ऑलराउंडर

टीमें: त्रिपुरा, ईस्ट जोन

आईपीएल ऑक्शन में आया मणिशंकर का नाम

अगर आपमें टैलेंट और कुछ कर गुजरने की चाहत है, तो आप कहां से ताल्लुक रखते हो ये मायने नहीं रखता। यह बात त्रिपुरा के क्रिकेटर मणिशंकर मुरसिंघ के ऊपर बिल्कुल फिट बैठती है। क्योंकि एक छोटे से राज्य से आने वाला खिलाड़ी, जहां इस खेल को ज्यादा सीरियसली नहीं लिया जाता, उसके बावजूद उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बना ली है।

आईपीएल 2026 ऑक्शन के लिए उनका नाम भी शॉर्टलिस्ट कर लिया गया है, जो उनके लिए बहुत बड़ा पल है। क्योंकि अब तक इस राज्य से कोई भी खिलाड़ी इस लीग में नहीं आया है।

17 साल की उम्र में किया था फर्स्ट क्लास डेब्यू

मणिशंकर दक्षिण त्रिपुरा के बाहरी इलाकों में पले-बढ़े हैं। 2000 के दशक की शुरुआत में मुरसिंघ ने अगरतला में क्रिकेट खेलना शुरू किया था और तब से लेकर अब तक एक लंबा सफर तय कर चुके हैं।

उनके टैलेंट को देखते हुए उन्हें 2009 में लगभग 17 साल की उम्र में अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू मिला था। उसके बाद से ही वो लगातार साल दर साल अपने प्रदर्शन को सुधार रहे हैं और अपना नाम बना रहे हैं।

लाला अमरनाथ अवार्ड जीत चुके हैं मुरसिंघ

साल 2019 में रणजी ट्रॉफी में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर उन्हें लाला अमरनाथ अवार्ड मिला था। इस ऑलराउंडर ने 2019-20 में बल्ले से 598 रन और 49 विकेट चटकाए थे।

उसी साल उन्हें आईपीएल में मुंबई इंडियंस ने ट्रायल के लिए बुलाया था, जहां उन्होंने अच्छा प्रदर्शन भी किया था, लेकिन वो चयनित नहीं हो पाए थे। मणिशंकर ने कभी हार नहीं मानी और लगातार घरेलू क्रिकेट में हर साल अपने प्रदर्शन को इम्प्रूव करते रहे।

मणिशंकर ने कुछ साल पहले एक इंटरव्यू में अपना दर्द बयान करते हुए कहा था कि वो छोटे स्टेट से खेलते हैं, जहां के मैच लाइव भी नहीं आते और उनकी टीम भी आगे के लिए क्वालीफाई नहीं करती। इसलिए उनकी ज्यादा बात नहीं होती।

घरेलू क्रिकेट में मचा रहे हैं धमाल

मणिशंकर ने काफी लंबे समय तक आईपीएल में खेलने का प्रयास किया, लेकिन जब उन्हें किसी टीम में जगह नहीं मिली तो उन्होंने इंग्लैंड जाकर काउंटी खेलने का मन बनाया। वहां उन्हें माइनर काउंटी में खेलने का मौका मिला।

उनके प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें दिलीप ट्रॉफी में भी जगह दी गई थी। साल 2024 में राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें स्क्वाड में रखा था ताकि अगर कोई इंजर्ड हो जाए तो उन्हें शामिल किया जा सकता है। हालांकि उसके बाद उन्हें मौका नहीं मिला।

मणिशंकर ने निराशा को आड़े नहीं आने दिया और लगातार मेहनत करते रहे। उनकी मेहनत रंग लाई है और उन्हें इस बार आईपीएल ऑक्शन के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। मुरसिंघ का नाम आने से त्रिपुरा में और भी खिलाड़ी मोटिवेट होंगे और इस खेल को खेलने के लिए प्रेरित होंगे।

करियर टाइमलाइन (Career Timeline)

T20I डेब्यू: नहीं हुआ

वनडे डेब्यू: नहीं हुआ

फर्स्ट-क्लास डेब्यू: बनाम झारखंड (रांची) 3–6 नवंबर 2009

लिस्ट A डेब्यू: त्रिपुरा बनाम बंगाल (ईडन गार्डन्स) 15 फरवरी 2009

टी20 डेब्यू: त्रिपुरा बनाम झारखंड (धनबाद) 20 अक्टूबर 2009

खेलने का अंदाज और विशेषता

मणिशंकर अपने स्वाभाविक टाइमिंग और संतुलित शॉट चयन के लिए जाने जाते हैं। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज की बल्लेबाजी में क्लासिक स्ट्रोकप्ले के साथ आधुनिक टी20 गेम का आक्रामक स्पर्श दिखता है। वे नई गेंद पर धैर्य के साथ खेलते हैं और मध्य ओवरों में स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ तेजी से रन बनाने में माहिर हैं।

यही नहीं, वह अपनी तेज गेंदबाजी से बड़े से बड़े बल्लेबाजों को पवेलियन भेजने का माद्दा रखते हैं। उनका फिटनेस लेवल और लगातार अच्छा प्रदर्शन करने की क्षमता उन्हें त्रिपुरा क्रिकेट के लिए एक भरोसेमंद विकल्प बनाती है।

बैटिंग आंकड़े (Batting Stats)

Format Matches Innings Runs Average Strike Rate 100s 50s
FC 99 158 4033 27.25 67.97 5 19
List A 76 67 1329 22.52 97.29 0 6
T20s 80 71 1296 21.96 142.73 0 6

बॉलिंग आंकड़े (Bowling Stats)

Format Matches Innings Wickets Average Strike Rate Economy 5W 10W
FC 99 159 319 26.78 55.0 2.92 17 3
List A 76 75 101 28.41 36.0 4.73 3 0
T20s 80 80 65 31.21 25.2 7.43 0 0

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version