Thursday, March 12

रेलवेज के युवा बल्लेबाज रवि सिंह को देश के सबसे प्रतिभाशाली क्रिकेटरों में गिना जाता है। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अपनी पावर हिटिंग और स्थिर मानसिकता से घरेलू क्रिकेट में खास पहचान बनाई है।

रवि सिंह ने दिसंबर 2024 में विजयनगरम में ओडिशा के खिलाफ टी20 डेब्यू किया और अगले महीने ही मुंबई में आंध्र प्रदेश के खिलाफ लिस्ट ए डेब्यू किया।

व्यक्तिगत जानकारी (Personal Information)

Ravi Singh Profile: Teams, Stats And Career Timeline
Ravi Singh Profile: Teams, Stats And Career Timeline

पूरा नाम: रवि सिंह

जन्म: 25 मई 2001 (वाराणसी, उत्तर प्रदेश)

उम्र: 24 वर्ष

बैटिंग स्टाइल: लेफ्ट-हैंड बैट

बॉलिंग स्टाइल: राइट-आर्म लेग स्पिनर

भूमिका: विकेटकीपर बल्लेबाज

टीमें: रेलवेज

पॉवर हिटिंग के लिए मशहूर हैं रवि सिंह

आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में 1355 खिलाड़ियों ने रजिस्टर किया था, जिसमें से 350 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है और उसमें रेलवेज की तरफ से खेलने वाले रवि सिंह भी शामिल हैं। वह अपनी पावर हिटिंग के लिए जाने जाते हैं। उनका साइज भले ही छोटा है, लेकिन उन्होंने इतने कम समय में दिखा दिया है कि वह क्या कर सकते हैं।

रेलवेज के लिए धमाल मचा रहे हैं रवि

रवि को उत्तर प्रदेश की टीम में जगह नहीं मिली, जिसके चलते उन्होंने रेलवेज जॉइन की। उसके बाद उन्हें खेलने का मौका मिला और उन्होंने अपने टैलेंट की झलक दिखाई।

उनके पोटेंशियल को देखते हुए कई फ्रेंचाइज़ियों ने आईपीएल 2026 के ऑक्शन से पहले उन्हें ट्रायल के लिए बुलाया था, जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और कोलकाता नाइट राइडर्स शामिल हैं। वहां उन्होंने काफी इम्प्रेस किया और अब लग रहा है कि इस नीलामी में उन्हें कोई टीम खरीद सकती है।

करियर टाइमलाइन (Career Timeline)

T20I डेब्यू: नहीं हुआ

वनडे डेब्यू: नहीं हुआ

फर्स्ट-क्लास डेब्यू: जम्मू कश्मीर की तरफ से बनाम झारखंड, रांची (3 से 6 दिसंबर 2020)

लिस्ट A डेब्यू: रेलवेज की तरफ से बनाम आंध्र प्रदेश, मुंबई (21 दिसंबर 2024)

टी20 डेब्यू: रेलवेज बनाम ओडिशा, विजयनगरम (25 नवंबर 2024)

खेलने का अंदाज और विशेषता

रवि सिंह अपने आक्रामक खेल और संतुलित शॉट चयन के लिए जाने जाते हैं। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज की बल्लेबाजी में पावर हिटिंग के साथ आधुनिक टी20 गेम का स्पर्श दिखता है। वह मिडिल ओवरों में स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ तेजी से रन बनाने में माहिर हैं। उनका फिटनेस लेवल और लगातार रन बनाने की क्षमता उन्हें भारतीय क्रिकेट के लिए एक भरोसेमंद विकल्प बनाती है।

बैटिंग आंकड़े (Batting Stats)

Format Mat Inns NO Runs HS Ave BF SR 100s 50s 4s 6s Ct St
List A 4 4 1 109 97* 36.33 90 121.11 0 1 7 6 1 0
T20s 10 9 2 295 68* 42.14 169 174.55 0 2 24 22 6 0

बॉलिंग आँकड़े (Bowling Stats)

Format Mat Inns Balls Runs Wkts BBI BBM Ave Econ SR 4w 5w 10w
List A 4
T20s 10

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version