Thursday, March 5

सानिया चंडोक इन दिनों भारतीय मीडिया में तेजी से चर्चा का विषय बनी हुई हैं। इसकी मुख्य वजह है उनका रिश्ता भारतीय क्रिकेट लीजेंड Sachin Tendulkar के बेटे Arjun Tendulkar के साथ। हालांकि, सानिया केवल एक प्रसिद्ध परिवार की भावी बहू हीनहीं हैं, बल्कि एक शिक्षित, आत्मनिर्भर और सफल उद्यमी भी हैं। इस आर्टिकल में हम आपको सानिया चांदोक की उम्र, शिक्षा, परिवार, बिज़नेस, नेट वर्थ और निजी जीवन से जुड़ी पूरी जानकारी आपसे साझा करेंगे।

सानिया चंडोक कौन हैं?

Saaniya Chandhok एक युवा भारतीय उद्यमी (Entrepreneur) हैं, जो अपने लग्ज़री पेट केयर ब्रांड के लिए जानी जाती हैं। वह मुंबई के एक व्यवसायिक परिवार से संबंध रखती हैं और पशु-प्रेम तथा आधुनिक उद्यमिता का बेहतरीन उदाहरण मानी जाती हैं। सानिया का जन्म 23 जून 1998 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ। साल 2026 के अनुसार उनकी उम्र लगभग 27 वर्ष है। उनका पालन-पोषण एक संपन्न और शिक्षित परिवार में हुआ, जहाँ व्यवसायिक सोच और पेशेवर दृष्टिकोण बचपन से ही उनके व्यक्तित्व का हिस्सा रहा।

सानिया चांदोक की व्यक्तिगत जानकारी ( Sanya Chandhok personal information)

  • पूरा नाम: सानिया चंदोक
  • पिता: गौरव घई
  • जन्म :  23 जून 1998
  • आयु (2025 तक): अनुमानित आयु 27 वर्ष के आसपास
  • हाइट: 5 फिट 5 इंच
  • जन्मस्थल: भारत
  • राष्ट्रीयता: भारतीय
  • वर्तमान पता: नई दिल्ली, भारत
  • शिक्षा: लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (एलएसई) से बिजनेस मैनेजमेंट की डिग्री।
  • रिश्ते की स्थिति: अर्जुन तेंदुलकर से सगाई हो गई है
  • इंस्टाग्राम: @saaniyachandhok
  • शौक: यात्रा, फैशन, पशु कल्याण
  •  भाषा: हिंदी, अंग्रेजी
  • पेशा: उद्यमी, पालतू पशु देखभाल विशेषज्ञ के लिए जाना जाता है मिस्टर पॉज़ पेट स्पा एंड स्टोर एलएलपी के सह-मालिक
  • राशि : ज्ञात नहीं है
  • धर्म: हिन्दू धर्म
  • कुल संपत्ति (2025): 5- 6 करोड़

सानिया एक प्रतिष्ठित कारोबारी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके परिवार का संबंध हॉस्पिटैलिटी और फूड इंडस्ट्री से जुड़ा हुआ है। उनके पारिवारिक बिज़नेस नेटवर्क में कई प्रसिद्ध ब्रांड शामिल बताए जाते हैं। इसी व्यवसायिक माहौल ने उन्हें कम उम्र में ही नेतृत्व और प्रबंधन की समझ दी।

शिक्षा (Education Qualification)

सानिया चंडोक ने अपनी स्कूली शिक्षा मुंबई के प्रतिष्ठित स्कूल से पूरी की। इसके बाद उन्होंने विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त की। उन्होंने लंदन स्थित विश्वप्रसिद्ध संस्थान London School of Economics से बिज़नेस मैनेजमेंट में स्नातक (Graduation) किया। इतना ही नहीं, उन्हें पशु चिकित्सा और एनिमल केयर में भी गहरी रुचि है। इसी कारण उन्होंने Veterinary Technician से संबंधित प्रशिक्षण भी प्राप्त किया। उनकी शिक्षा से साफ झलकता है कि वह केवल पारिवारिक विरासत पर निर्भर नहीं रहना चाहतीं, बल्कि खुद की अलग पहचान बनाना चाहती हैं।

सानिया चंडोक का बिज़नेस – Mr. Paws Pet Spa & Store

सानिया चंडोक ने 2022 में मुंबई में Mr. Paws Pet Spa & Store LLP की स्थापना की। यह एक प्रीमियम पेट ग्रूमिंग, स्पा और वेलनेस सेंटर है, जो पालतू जानवरों के लिए लग्ज़री सेवाएँ प्रदान करता है।

उनकी कंपनी की मुख्य सेवाएँ:

  • पेट ग्रूमिंग और स्पा
  • स्किन और फर ट्रीटमेंट
  • हेल्थ और वेलनेस केयर
  • प्रीमियम पेट प्रोडक्ट्स

भारत में पेट केयर इंडस्ट्री तेजी से बढ़ रही है, और सानिया ने इस उभरते हुए बाजार में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। वह इस कंपनी में Designated Partner और Director के रूप में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।

अर्जुन तेंदुलकर के साथ रिश्ता

सानिया चंडोक की सगाई 13 अगस्त 2025 को Arjun Tendulkar के साथ एक निजी समारोह में हुई। यह समारोह परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में आयोजित किया गया था। अर्जुन, जो भारतीय घरेलू क्रिकेट और आईपीएल से जुड़े हैं। अपने पिता Sachin Tendulkar की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं।

Sanya Chandhok Biography: Know Everything About Her Age, Business & Net Worth Here
सानिया चांदोक की बायोग्राफी: उम्र, बिजनेस और नेट वर्थ के बारे में सब कुछ यहाँ जानें

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अर्जुन तेंदुलकर सानिया और अर्जुन का रिश्ता लंबे समय की दोस्ती के बाद सगाई में बदल गयी थी। फिलहाल इन दोनों की  शादी 5 मार्च को होने वाली है।

सानिया चंडोक की नेट वर्थ

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सानिया चंडोक की व्यक्तिगत नेट वर्थ का अनुमान लगभग 8 लाख से 40 लाख के बीच लगाया जाता है। हालांकि, उनके पारिवारिक व्यवसायिक बैकग्राउंड को देखते हुए उनका कुल आर्थिक प्रभाव इससे कहीं अधिक व्यापक माना जाता है।भले ही वह Sachin Tendulkar के परिवार से जुड़ने जा रही हों, लेकिन उन्होंने अपनी अलग पहचान एक सफल बिज़नेसवुमन और पशु-प्रेमी के रूप में स्थापित की है।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version