Browsing: Paris Paralympics 2024

Paris Paralympics 2024: पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत की स्टार एथलीट दीप्ति जीवनजी ने एथलेटिक्स की स्पर्धा में महिलाओं की 400 मीटर टी20 स्पर्धा में कुल 55.82 सेकेंड के समय के साथ कांस्य पदक जीता है।

Paris Paralympics 2024 : पेरिस पैरालंपिक 2024 में आज इन खेलों का 7वां दिन है। इन खेलों के छठे दिन भारत ने कुल 5 पदक जीते। इस तरह से इन खेलों में भारत के पदकों की संख्या 20 हो गई है। आइए जानते है आज सातवें दिन कौन-कौन से खिलाड़ी भारत की पदक तालिका में योगदान दे सकते हैं।

Paris Paralympics 2024: भारत की महिला पैरा शटलर निथ्या श्री सिवन ने पेरिस पैरालंपिक 2024 में इतिहास रच दिया है। इस बार उन्होंने अपने पहले ही पैरालंपिक में खेलते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर लिया है। इस बार उन्होंने इस मुकाबले में इंडोनेशिया की खिलाड़ी को सीधे गेम में हराकर देश के लिए मेडल जीता है।

Paris Paralympics 2024: भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी सुमित अंतिल ने इस बार भी पेरिस पैरालंपिक 2024 में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। इस बार उन्होंने पैरालंपिक रिकॉर्ड दूरी के साथ भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता है। वहीं भारत के इस पैरा एथलीट को इन खेलों का नीरज चोपड़ा भी कहा जाता है। इससे पहले टोक्यो में हुए पैरालंपिक खेलों में भी सुमित ने भारत के लिए गोल्ड जीता था।

Paris Paralympics 2024: पेरिस पैरालंपिक 2024 के खेलों में इस बार भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। भारत के पैरा एथलीट योगेश कथुनिया ने पेरिस पैरालंपिक 2024 में पुरुषों के एफ56 चक्का फेंक स्पर्धा में 42.22 मीटर के सत्र के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ रजत पदक जीत लिया है।

Paris Paralympics 2024: पेरिस पैरालंपिक 2024 में आज इन खेलों का छठा दिन है। इस बार इन खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। तभी तो इन खेलों के छठे दिन आज कई ओर मेडल जीतने का मौका होगा।

Paris Paralympics 2024: पेरिस पैरालिंपिक 2024 में भारत के स्टार एथलीट निषाद कुमार ने पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में रजत पदक जीता। पैरालंपिक इतिहास में निषाद कुमार ने ऊंची कूद श्रेणी में अपना दूसरा और भारत का सातवां पदक जीता। इस प्रतियोगिता में निषाद कुमार ने 2.04 मीटर की छलांग के साथ दूसरा स्थान हासिल किया था।

Paris Paralympics 2024: पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत की पैरा एथलीट प्रीति पाल ने महिलाओं की 200 मीटर टी35 श्रेणी में ब्रॉन्ज जीत लिया है। उनकी इस जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनको बधाई दी है।