टेनिस बॉल के बारे में हिंदुस्तान के ज्यादातर लोगों को पता है, क्योंकि हम सब ही लोग शुरू में इस टेनिस बॉल से ही क्रिकेट की दुनिया में कदम रखते है। लेकिन टेनिस से हम सभी भारतीय उतना परिचित नहीं है जितना कि क्रिकेट से हैं। हम सभी लोगों ने कभी न कभी टेनिस बॉल से क्रिकेट मैच जरूर खेला होगा, क्योंकि क्रिकेट की दीवानगी के कारण टेनिस बॉल भारत में इतना लोकप्रिय हैं कि गांव के हर गली, मोहल्ले हर जगह टेनिस बॉल से क्रिकेट का टूर्नामेंट कराया जाता है। हजारों क्या लाखों रुपये का पुरस्कार भी दिया जाता हैं और क्रिकेट प्रेमी इसका भरपूर मजा लेते हैं। लेकिन क्या आप सभी लोगो को ठीक से पता हैं कि टेनिस बॉल कैसे बनती है? इसको बनाते वक्त किन-किन बातों का ध्यान रखा जाता है? अगर नहीं तो आज के इस लेख में हम आपकों इन्हीं सब सवालों के जवाब देते जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं कि आखिर टेनिस बॉल कैसे बनती है।
ऐसे बनती है टेनिस बॉल
टेनिस बॉल बनाने में बहुत सी बातों का बारिकी से ध्यान रखा जाता है। टेनिस बॉल को बनने से पहले कई सारी प्रक्रियाओं के साथ गुजरना पड़ता है। आपको ये जरूर पता होगा कि आज कल सभी चीजें ज्यादातर मशीनों से ही बनाई जाती हैं उसी प्रकार टेनिस बॉल बनाने के लिए भी मशीनों का सहारा लेना पड़ता है। जिसकी सहायता से इसको बनाने में थोड़ी आसानी हो जाती है।
टेनिस बॉल को बनाने में सबसे पहला चरण रबर को मशीन में धोने के साथ शुरु होता है। इसके बाद रबर को कई छोटे-छोटे टुकड़ों में काटा जाता है। इस रबर को तौलने के बाद साउथ इंडियन डिस इडली जैसे उसको एक गोलाकार सांचे में रखा जाता है। इसके बाद में फिर उस रबर को टुकड़ों में काटा जाता हैं और कई गोलाकार सांचे से मिलकर बने इस बड़े वर्गाकार सांचे को संपीडन यानि की इस पर दबाव डाला जाता है। इस प्रकार रबर को एक नया आकर मिल जाता है। ये एक अर्धगोलाकार का रूप ले लेता है। फिर सांचे को खोला जाता है और गोल रबर को एक-एक करके बाहर निकाल लिया जाता है। इसके बाद सभी टुकड़ों को अलग करके दोनों रबर के टुकड़ो को आपस में जोड़ दिया जाता है। टेनिस बॉल के दोनों सिरों के जुड़े हुए भाग को छुपाने के लिए इस पर एक कपड़े को काटकर उसके उपर लगा दिया जाता है। इस प्रकार ये एक टेनिस बॉल के जैसे आकार ले लेती है। फिर उसमे तोते के रंग जैसा कलर से लेप लगाया जाता है।|
इसलिए खींची जाती है सफेद रेखा
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो टेनिस बॉल पर सफेद रेखाएं उस क्षेत्र को छुपाने के लिए खींची जाती हैं। जहाँ पर चिपके हुए हिस्से दिखाई देते हैं। अब बात करते है कि टेनिस बॉल पर सफेद रखाएं क्यों होती हैं। दरअसल, टेनिस बॉल बनाने वाले कुछ लोगों के अनुसार, सफेद लाइन सिर्फ एक डिजाइन के लिए ऐसा किया जाता है। जिससे कि टेनिस बॉल दिखने में बहुत ज्यादा आकर्षित लगने लगती है।
ये भी पढें: जय शाह के इस बयान के क्या मायने हैं, क्या IPL से इंपैक्ट प्लेयर का रूल हटने वाला है?

