Top 10 Players With Most Aces in an US Open Womens Match
Most Aces in an US Open Womens Match: टेनिस इतिहास के सबसे पुराने ग्रैंड स्लैम चैंपियनशिप टूर्नामेंट में से एक US Open की शुरुआत लगभग 142 वर्ष पहले 1881 में हुई थी। हालाँकि, शुरुआत में इस चैंपियनशिप में सिर्फ पुरुषों के मुकाबले खेले जाते थे, लेकिन 1887 में महिलाओं की चैंपियनशिप की भी शुरुआत हुई। साल 2024 में US Open Womens चैंपियनशिप का 138वां संस्करण खेला जा रहा है, जिसमें कई प्रतिष्ठित खिलाड़ी हिस्सा ले रहीं हैं। इस टूर्नामेंट में भी कई उलटफेर होते और कई रिकॉर्ड बनते देखे जाएंगे।

हालाँकि, यह देखना अधिक दिलचस्प रहेगा कि कोई महिला खिलाड़ी US Open Womens 2024 में एक मैच में सबसे ज्यादा ऐस मारने के मामले में सेरेना विलियम्स और उनकी बड़ी बहन वीनस विलियम्स का रिकॉर्ड तोड़ पाती है या नहीं! बता दें कि, विलियम्स बहनों के नाम यूएस ओपन महिलाओं की चैंपियनशिप में 18-18 ऐस मारने का रिकॉर्ड दर्ज है।
टेनिस में ऐस क्या होता है ? | What is the Ace in Tennis?

यदि आप टेनिस को अच्छी तरह से समझते हैं, तो आपको यह जरुर मालूम होगा कि इस खेल में ऐस (Ace) क्या होता है। दरअसल, टेनिस में ऐस एक ऐसा सर्व होता है, जो पहली बार में रिसीवर द्वारा छुआ ना जा सके। ऐसा होने पर सर्व करने वाले खिलाड़ी को अंक भी मिलते हैं।
इंटरनेशनल टेनिस हॉल ऑफ फ़ेम के अनुसार, खेल पत्रकार एलिसन डेंजिग द्वारा पहली बार ऐस (Ace) शब्द का इस्तेमाल गया था। बड़े स्तर के प्रोफेशनल टेनिस सर्किट द्वारा 1991 से ऐस को आधिकारिक तौर पर दर्ज किया जाना शुरू हुआ था, इसीलिए ये रिकॉर्ड उस समय से शुरू होते हैं। यहाँ हम आपको US Open Womens चैंपियनशिप के एक मैच में सबसे ज्यादा ऐस मारने वाले टॉप 10 महिला खिलाड़ियों की सूची देने जा रहे हैं।
US Open Womens के एक मैच में सबसे ज्यादा ऐस | Most Aces in an US Open Womens Match

खिलाड़ी |
ऐस की संख्या | वर्ष | राउंड |
परिणाम |
18 | 2016 | क्वार्टर फाइनल | सिमोना हालेप को 6-2, 4-6, 6-3 से हराया | |
2. सेरेना विलियम्स (Serena Williams) | 18 | 2018 | चौथा राउंड |
कैया कानेपी को 6-0, 4-6, 6-3 से हराया |
18 | 2015 | पहला राउंड | मोनिका पुइग को 6-4, 6-7, 6-3 से हराया | |
4. सेरेना विलियम्स (Serena Williams) | 16 | 2015 | सेमीफाइनल |
रोबर्टा विंसी से 2-6, 6-4, 6-4 से हारीं |
15 | 2013 | चौथा राउंड | एलिसन रिस्के को 6-3, 5-7, 6-2 से हराया | |
6. नादिया पेत्रोवा (Nadia Petrova) | 15 | 2012 | पहला राउंड |
जर्मिला गजदोसोवा को 6-3, 7-6 से हराया |
15 | 2006 | तीसरा राउंड | तातियाना गोलोविन से 7-5, 6-7, 6-3 से हारीं | |
8. ओल्गा सावचुक (Olga Savchuk) | 15 | 2010 | पहला राउंड |
मेलानी ओडिन से 6-3, 6-0 से हारीं |
15 | 1999 | क्वार्टर फाइनल | मोनिका सेलेस को 4-6, 6-3, 6-2 से हराया | |
10. सेरेना विलियम्स (Serena Williams) | 14 | 2000 | चौथा राउंड |
जेलेना डोकिच को 7-6, 6-0 से हराया |
Most Aces in an US Open Womens Match