WTC Final Venue: Will The Venue Of The WTC Final Change?
जय शाह के आईसीसी का नया चेयरमैन बनने के बाद ये अटकलें तेज होने लगी हैं कि इस बार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल का स्थान बदल सकता है। बता दें कि, अभी तक वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का फाइनल मुकाबला इंग्लैंड में खेला जाता था।
भारतीय क्रिकेट काउंसिलिंग बोर्ड के पूर्व सचिव जय शाह (Jay Shah) को बीते दिन आईसीसी का नया चेयरमैन घोषित किया गया है। जय शाह आईसीसी के सबसे युवा चेयरमैन बने हैं। जय शाह के चेयरमैन बनने के बाद अब रिपोर्ट सामने आने लगी हैं कि इस बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का फाइनल हर बार की तरह इंग्लैंड में नही खेला जाएगा।

खबर यह भी है कि जय शाह (Jay Shah) के नये अध्यक्ष बनने के बाद WTC का फाइनल मुकाबले का स्थान बदल सकता है। जिसका फायदा टीम इंडिया को मिलने वाला है। दरअसल, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का फाइनल मुकाबला हर बार इंग्लैंड के लार्ड्स में खेला जाता है। भारतीय टीम दो बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का फाइनल मुकाबला खेल चुकी है और दोनों ही बार भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा है।
क्या बदल जाएगा WTC फाइनल का स्थान?

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का फाइनल के स्थान को बदलने को लेकर जय शाह (Jay Shah) पहले भी अपना बयान दे चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मई में जय शाह (Jay Shah) ने कहा था कि, हम इस बारें में आईसीसी से बातचीत कर रहे हैं, बता दें कि अभी तक यह बिल्कुल भी साफ नही है कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का फाइनल इंग्लैंड की जगह कहीं और खेला जाएगा।

हालाँकि, नए चेयरमैन बनने के बाद WTC के फाइनल के स्थान को लेकर फेरबदल हो सकता है। वहीं दूसरी तरफ जय शाह (Jay Shah) के इरादे बिल्कुल साफ है उन्होंने कहा भारतीय क्रिकेट कैसे आगे बढ़ेगा ये सोचने की बजाय हमें इस पर ध्यान देना चाहिए कि दुनियाभर में क्रिकेट कैसे आगे बढ़ेगा।
भारत अभी तक नहीं जीत पाया WTC फाइनल

भारतीय टीम ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के खिताब को छोड़कर आईसीसी के बाकी सभी खिताबों को अपने नाम किया है। जिसमे वनडे विश्व कप, टी20 वर्ल्ड कप और चैंपियन्स ट्रॉफ़ी शामिल है। इसके अलावा टीम इंडिया ने दो बार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंची है।
रोहित शर्मा से भारतीय फैंस को बड़ी उम्मीदें

पहले विराट कोहली और उसके बाद रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम दो बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुचने में सफल रही है। हालाँकि, भारतीय टीम को दोनों ही बार हार का सामना कारण पड़ा। भारत को पहले न्यूजीलैंड और फिर ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा था।
वहीं एक बार फिर से टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुँचने के दहलीज पर खड़ी है। क्रिकेट फैंस को इस बार उम्मीद है कि, कप्तान रोहित शर्मा इस बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का खिताब अपने नाम करेंगे और लगातार फाइनल हारने के सिलसिले को ब्रेक करेंगे।
यह भी पढ़ें:- Buchi Babu Tournament: टीम इंडिया का “सुनील नारायन” जिसने बुची बाबू टूर्नामेंट में किया हैरान

