रॉड लेवर एरिना में खेले गए Australian Open 2025 सेमीफाइनल मुकाबले में पहले सेट के बाद सर्बियाई दिग्गज Novak Djokovic के रिटायर होने के चलते उस मुकाबले में उनके प्रतिद्वंदी Alexander Zverev फाइनल में पहुंच गए।
नोवाक जोकोविच शुक्रवार को अपने बाएं जांघ पर भारी पट्टी बांधकर कोर्ट में उतरे थे। उन्हें इस मुकाबले में पहले सेट में 7-6(5) से हार का भी सामना करना पड़ा। 81 मिनट के कड़े मुकाबले के बाद टाईब्रेक में पहला सेट हारने के बाद, जोकोविच कोर्ट के ज़ेवरेव की तरफ़ चले गए और उनसे हाथ मिलाकर मैच के अंत का संकेत दिया।

पूर्व वर्ल्ड नंबर 1 खिलाड़ी ने मंगलवार को स्पेन के कार्लोस अल्काराज़ के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जीत के दौरान भी मेडिकल टाइम आउट लिया था।
10 बार के चैंपियन के अचानक से बाहर होने के बाद फैंस ने उनके लिए तालियाँ बजाई और इस तरह से उनका 25वें ग्रैंड स्लैम खिताब का सपना टूट गया। हालाँकि, एलेक्जेंडर जेवरेव पहली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में पहुँच चुके हैं।

फाइनल में पहुँचने के बाद जेवरेव ने जोकोविच के बारे में कुछ अच्छे विचार भी रखे और उनका मजाक ना उड़ाने की अपील की।
कोर्ट पर इंटरव्यू के दौरान जेवेरेव ने कहा, “सबसे पहली बात जो मैं कहना चाहता हूँ, वह यह है कि कृपया, जब कोई खिलाड़ी चोट के चलते मैदान से बाहर जाता है, तो उसका मजाक न उड़ाएँ।” आपको समझना होगा कि नोवाक जोकोविच ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने अपने जीवन में पिछले 20 वर्षों में खेल को अपना सबकुछ दिया है।”
जर्मन खिलाड़ी ने आगे कहा “उन्होंने (जोकोविच ने) पेट की मांसपेशियों में खिंचाव के बावजूद यह टूर्नामेंट जीता है, उन्होंने हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बावजूद यह टूर्नामेंट जीता है। अगर वह टेनिस मैच जारी नहीं रख सकते, तो इसका मतलब है कि वह टेनिस मैच जारी नहीं रख सकते। कृपया सम्मान करें और नोवाक के प्रति भी थोड़ा प्यार दिखाएँ।”
फाइनल मुकाबले में बेन शेल्टन या जैनिक सिनर से भिड़ेंगे एलेक्जेंडर जेवरेव

ऑस्ट्रेलियन ओपन 2025 के फाइनल मुकाबले में नंबर 2 सीड एलेक्जेंडर जेवेरेव का सामना दुनिया के नंबर 1 जैनिक सिनर और नंबर 21 सीड बेन शेल्टन में से किसी एक के खिलाफ होगा। शेल्टन और सिनर शुक्रवार को सेमीफाइनल में एक-दूसरे से भिड़ेंगे।
जेवेरेव इस बार अपना तीसरा ग्रैंड स्लैम फाइनल खेलेंगे, इससे पहले वह 2020 यूएस ओपन और 2024 फ़्रेंच ओपन में उपविजेता रहे थे।
ज़ेवेरेव ने कहा, “मैं पाँचवें सेट में दो बार हार गया… इसलिए मुझे कई बार हार का सामना करना पड़ा है।” “मुझे लगता है कि ग्रैंड स्लैम फ़ाइनल में भी मुझे किस्मत आजमाने की ज़रूरत है।”
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

