Monday, February 2

Australian Open 2026: साल के पहले ग्रैंडस्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 के फाइनल में इस बार स्पेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज ने 10 बार के चैंपियन नोवाक जोकोविच को हराकर इतिहास रच दिया है। इसके अलावा उन्होंने केवल 22 साल की उम्र में चारो ग्रैंड स्लैम (ऑस्ट्रेलियन ओपन, फ्रेंच ओपन, विंबलडन और यूएस ओपन) जीतने का अपना सपना भी अब पूरा कर लिया है।

वहीं अब ऐसा करने वाले वह सबसे छोटी उम्र के खिलाड़ी भी बन गए हैं। कार्लोस अल्काराज के द्वारा इस शानदार उपलब्धि को हासिल करने के बाद भारतीय टीम के पूर्व महान बल्लेबाज और मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने उनको बधाई दी है।

सचिन ने पोस्ट कर दी अल्काराज को बधाई :-

भारत के पूर्व महान क्रिकेट खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि, “इस बार ऑस्ट्रेलियन ओपन में जो बात सबसे अलग थी, वह थी कार्लोस अल्काराज का सब्र। क्यूंकि इस मैच की लंबी रैलियों में भी काफी शांत रहे थे।

इसके चलते हुए उन्होंने अपने विरोधी को दबाव में बनाए रखा और अपने मोमेंट को स्मार्ट तरीके से चुना था। इस मैच में उन्होंने जिस तरह से कोर्ट को कवर किया था। उसे इतनी ही तेजी और सटीकता से देखना भी काफी मजेदार था। बधाई हो कार्लोस अल्काराज। लेकिन इस मैच में नोवाक जोकोविच ने भी क्या बहादुरी भरी कोशिश की थी।”

लगातार 3 सेट जीतकर अल्काराज ने जीता खिताब :-

इसके चलते हुए ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल मैच में स्पेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज ने सर्बिया के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी जोकोविच को कड़े मुकाबले में हरा दिया है। वहीं इस मैच में वह पहला सेट 6-2 से हार गए थे।

Carlos Alcaraz
Carlos Alcaraz

लेकिन इसके बाद उनके लिए इस मैच वापसी करना आसान नहीं था। इसके बाद फिर उन्होंने अगले तीन सेट 6-2, 6-4, और 7-5 से जीतकर यह मैच ही जीत लिया था। इसी के साथ उन्होंने पहली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब भी जीतकर अपने नाम कर लिया।

अल्काराज ने हासिल किया करियर स्लैम :-

इसके चलते हुए अब स्पेन के स्टार खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज ने करियर स्लैम हासिल कर लिया है। क्यूंकि करियर स्लैम तब हासिल होता है जब कोई खिलाड़ी अपने करियर में चारों मेजर खिताब जीत लेता है। इसके अलावा चार मेजर खिताब ऑस्ट्रेलियन ओपन, फ्रेंच ओपन, विंबलडन और यूए ओपन हैं।

Carlos Alcaraz
Carlos Alcaraz

वहीं पिछले दो सालों में कार्लोस अल्काराज ने ऑस्ट्रेलियन ओपन को छोड़कर बाकी तीन ग्रैंड स्लैम जीते थे। लेकिन अब उन्होंने मेलबर्न पार्क में इस टाइटल को भी जीतकर अपने करियर स्लैम को भी पूरा कर लिया है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version