Tennis: कई टेनिस महान खिलाड़ियों ने ग्रीष्मकालीन खेलों में चमक बिखेरी है, लेकिन सभी का ऐसा नहीं है आइये जानते है, उन 3 महानतम टेनिस खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने कभी भी ओलंपिक खेलों में एकल स्वर्ण पदक नहीं जीता।
Tennis: मरिया शारापोवामारिया

शारापोवा लिस्ट में पहले नंबर पर है, इन्होने अपने करियर में केवल एक बार ओलंपिक खेलों में भाग लिया, जो उनके सक्रिय वर्षो (2001-2020) के दौरान आयोजित किए गये चार में से एक थे। शारापोवा ने लंदन 2012 में महिला एकल ड्रा में तीसरी वरीयता प्राप्त करने के रूप में उन्होंने ओलंपिक प्रदार्पण किया था।
Tennis: रोजर फेडरर

स्विस दिग्गज रोजर फेडरर स्वर्ण पदक विजेता है लेकिन उन्हें यह सम्मान एकल में नहीं बल्कि पुरुष एकल श्रेणी में मिला। फेडरर ने अपने सक्रीय वर्षो के दौरान आयोजित 6 में से 4 ओलंपिक खेलों में हिस्सा लिया। वह सिडनी 2000 में अपने डेब्यू मैच में चौथे स्थान पर रहें। आठ साल बाद, बीजिंग ओलंपिक 2008 में पूर्व एटीपी विश्व नंबर 1 ने स्टेन वावरिंका के साथ स्वर्ण पदक जीता।
स्विस जोड़ी ने स्वर्ण पदक मैच में स्वीडन के साइमन एस्पेलिन और थॉमस जोहानसन को हराया। एकल वर्ग में फेडरर लंदन 2012 में स्वर्ण पदक जीतने के बहुत ही करीब थे, लेकिन दुर्भाग्य से उन्हें घरेलू हीरो एंडी मरे के खिलाफ हार के साथ घर लौटना पड़ा।
Tennis: नोवाक जोकोविच

नोवाक जोकोविच के पास अभी भी मौका है जो 2024 पेरिस ओलंपिक खेलों में एकल स्वर्ण पदक जीत सकते हैं। ओलंपिक एकमात्र ऐसा प्रमुख टूर्नामेंट है जहाँ सबने अपने खेल मे महारथ हासिल नहीं की है।
24 बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन ने 2008 बीजिंग खेलों में अपनी शुरुआत की और तब से सर्बिया के लिए चार बार प्रतिस्पर्धा की है। जोकोविच ने बीजिंग के एकल वर्ग में कांस्य पदक जीता था जो उनका अब तक का सर्वश्रेष्ठ परिणाम है
यह भी पढ़ें :Richest Cricketer: क्या आप जानतें हैं कि अंबानी के एंटीलिया से भी महंगे घर में रहता है ये भारतीय क्रिकेटर ?







