Sunday, February 15

Euro Cup 2024: Euro Cup 2024 में हुए एक मुकाबले में स्‍टोपेज टाइम में पुर्तगाल ने अपने सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी फ्रांसिस्‍को कोसिकाओ के गोल की मदद से चेक गणराज्‍य को 2-1 से हरा दिया। वहीं इस मुकाबले में जीत के साथ पुर्तगाल ने यूरो कप में अपने अभियान की जीत के साथ शुरुआत की है।

Portugal and Czech Republic
image source : X

Euro Cup 2024 चेक गणराज्य की टीम ने किया पुर्तगाल के प्रशंसकों को चुप  :-

Euro Cup 2024 एक समय इस मुकाबले में चेक गणराज्य की टीम ने खचाखच भरे लिपजिग स्टेडियम में मौजूद हजारों पुर्तगाली प्रशंसकों को खेल के 62 वें मिनट में तब शांत कर दिया था जब चेक गणराज्य के फुटबॉल खिलाड़ी लुकास प्रोवोड ने एक शानदार गोल दागा। इस मुकाबले में चेक गणराज्य की टीम एक बड़े उलट फेर की तरफ आगे बढ़ रही थी।

ronaldo and Francisco Cossicao
image source : X

Euro Cup 2024 लेकिन तभी खेल में आठ मिनट बाद ही पुर्तगाल के फुटबॉल खिलाड़ी रानाक ने एक आत्मघाती गोल करके पुर्तगाल को इस मुकाबले में दोबारा से 1-1 की बराबरी पर लाकर खड़ा कर दिया। इसके बाद खेल के 90 वें मिनट में पुर्तगाल ने अपने सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी फ्रांसिस्‍को कोसिकाओ को मैदान पर उतारा।

Portugal and Czech Republic
image source : X

Euro Cup 2024 तब पुर्तगाल का यह दांव सही साबित हुआ और उसके दो मिनट बाद ही फ्रांसिस्‍को कोसिकाओ ने अपनी टीम के लिए विजयी गोल दाग दिया। इसके चलते हुए ही पुर्तगाल ने चेक गणराज्य से इस मुकाबले को 2-1 से जीत लिया। और यूरो कप में अपने अभियान की विजयी शुरुआत कराई।

Portugal defeated Czech Republic
image source : X

Euro Cup 2024 इससे पहले करीब 24 साल पहले ही फ्रांसिस्‍को कोसिकाओ के पिता सर्जियो ने भी उस समय पुर्तगाल के लिए हैट्रिक लगाकर गत चैंपियन जर्मनी को यूरो कप 2000 से बाहर किया था। इस बार पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो अपनी छठी यूरो कप चैंपियनशिप खेल रहे है। हालांकि इस मुकबले में पुर्तगाल के स्टार फुटबॉल खिलाड़ी रोनाल्डो एक भी गोल नहीं कर सके।

Portugal football team
image source : X

Euro Cup 2024 इससे पहले क्रिस्टियानो रोनाल्डो इस टूर्नामेंट में पुर्तगाल के लिए अब तक 14 गोल कर चुके है। लेकिन इस मुकाबले में चेक गणराज्य की रक्षापंक्ति ने इस बार स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो को शांत रखा और कोई भी गोल नहीं करने दिया। जबकि इस मुकाबले में 70 प्रतिशत गेंद पुर्तगाल ने अपने पास रखी थी।

Euro Cup 2024 लेकिन फिर भी चेक गणराज्य ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो को इस मुकाबले में एक भी गोल नहीं करने दिया। इस मुकाबले में पुर्तगाल की टीम के सबसे उम्रदराज फुटबॉल खिलाड़ी पेपे है , वो इस समय 41 वर्ष के हो गए है। उनके अलावा क्रिस्टियानो रोनाल्डो है जो इस समय 39 साल के है। पुर्तगाल के इतने उम्रदराज खिलाड़ियों के होते हुए भी चेक गणराज्य की इस युवा टीम ने इस मुकाबले में बड़ा कमाल का खेल दिखाया।

ये भी पढ़ें: Pat Cummins के अलावा ये 6 गेंदबाज भी T20 World Cup में ले चुके हैं हैट्रिक, देखें पूरी लिस्ट

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version