Sunday, February 15

UEFA European Championship Top 5 Goalscorers

UEFA European Championship Top 5 Goalscorers: UEFA European Championship की शुरुआत 1960 में हुई थी। तब से लेकर 2020 तक इसके 16 टूर्नामेंट खेले जा चुके हैं, जबकि 2024 में 17वां टूर्नामेंट खेला जा रहा है। बीते 16 टूर्नामेंट्स के आंकड़ों पर नजर डालें तो, 1960 के यूरोपियन कप में यूगोस्लाव खिलाड़ी मिलान गैलिक द्वारा बनाए गए पहले गोल के बाद से 505 अलग-अलग फुटबॉलरों ने कुल मिलाकर 863 गोल दागे हैं, जिसमें पेनल्टी शूट-आउट के दौरान लगे गए गोल्स की गिनती नहीं की गई है। इनमे से 37 फुटबॉलर ऐसे हैं, जिन्होंने चार या अधिक स्कोर किए हैं।

UEFA European Championship Top 5 Goalscorers: बता दें कि, एक टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा गोल दागने का रिकॉर्ड फ्रांस के माइकल प्लाटिनी के नाम दर्ज है। उन्होंने 1984 के टूर्नामेंट में 5 मैचों में 9 गोल दागे थे। इसके अलावा, वह 9 गोल के साथ लंबे समय तक इस टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा गोल दागने वाले फुटबॉलर थे, लेकिन 2020 के टूर्नामेंट में पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने उन्हें पीछे छोड़ दिया था। इन आंकड़ों के साथ, आइए UEFA European Championship इतिहास में सबसे ज्यादा गोल दागने वाले टॉप 5 खिलाडियों की सूची पर एक नजर डालते हैं।

UEFA European Championship इतिहास में सबसे ज्यादा गोल दागने वाले टॉप 5 खिलाड़ी | UEFA European Championship Top 5 Goalscorers

5. एंटनी ग्रिज्मैन (फ्रांस) – 7 गोल

फ्रांस के एंटनी ग्रिज्मैन ने 2016 में पहली बार UEFA European Championship टूर्नामेंट खेला था और 2024 में भी अपनी टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस टूर्नामेंट में अब तक कुल 12 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 7 गोल दागे हैं। वह अभी तक एक भी बार चैम्पियन नहीं रहे हैं, लेकिन 2016 के टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा गोल दागने वाले खिलाड़ी थे।

4. अल्वारो मोराटा (स्पेन) – 7 गोल

UEFA European Championship Top 5 Goalscorers: ग्रिज्मैन की ही तरह स्पेन के अल्वारो मोराटा ने भी 2016 में पहली बार यह टूर्नामेंट खेला था और 2024 में भी खेलते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस टूर्नामेंट में अब तक कुल 11 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 7 गोल दागे हैं। यह भी बता दें कि, वह अभी तक एक भी बार चैम्पियन नहीं बन सके हैं और ना ही किसी सीजन टॉप गोल स्कोरर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Premier Leauge 2024-2025: Steve Kooper बने Leicester City FC के नए मैनेजर, क्लब के साथ हुआ 3 सालों का अनुबंध

3. एलन शिएरर (इंग्लैंड) – 7 गोल

इंग्लैंड के पूर्व फुटबॉलर एलन शिएरर ने 1992 से लेकर 2000 तक सभी टूर्नामेंट्स में हिस्सा लिया था। हालाँकि, वह अपने पहले सीजन (1992) में एक भी गोल नहीं लगा सके थे, लेकिन अपने दूसरे ही सीजन यानी 1996 में वह टॉप गोल स्कोरर के रूप में उभरे। शिएरर ने इतिहास में कुल 9 मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने 7 गोल दागे थे। सबसे बड़ी बात यह रही कि, वह अपने करियर में कभी खिताब नहीं जीत सके।

2. माइकल प्लाटिनी (फ्रांस) – 9 गोल

फ्रांस के माइकल प्लाटिनी ने अपने करियर में सिर्फ एक ही बार (1984  में) यह टूर्नामेंट खेला था और वह उस सीजन सबसे ज्यादा गोल दागने वाले खिलाड़ी थे। उन्होंने उस टूर्नामेंट में 5 मैचों में कुल 9 गोल दागे थे, जिसके चलते वह आज भी इतिहास में सबसे ज्यादा गोल दागने वाले खिलाड़ियों की सूची में दूसरे स्थान पर हैं। यह भी बता दें कि, प्लाटिनी के शानदार प्रदर्शन की बदौलत फ्रांस ने उस टूर्नामेंट में खिताब भी जीता था।

1. क्रिस्टियानो रोनाल्डो (पुर्तगाल) – 14 गोल*

UEFA European Championship Top 5 Goalscorers:  दुनिया के सबसे बेहतरीन फुटबॉल खिलाडियों में से एक क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Christiano Ronaldo) के नाम इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने अब तक कुल 26 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 14 गोल दागे हैं। उन्होंने 2004, 2008, 2012, 2016 और 2020 के टूर्नामेंट में हिस्सा लिया है।

इसके अलावा, वह वर्तमान समय में EURO 2024 का भी हिस्सा हैं, इसीलिए उनके आंकड़ों में और भी इजाफा हो सकता है। यह भी बता दें कि, रोनाल्डो EURO 2020 टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा गोल दागने वाले खिलाड़ी भी रह चुके हैं। इतना ही नहीं, वह EURO 2016 में पुर्तगाल की और से चैम्पियन भी रह चुके हैं।

नोट: UEFA European Championship Top 5 Goalscorers को दर्शाते इस लेख में लिखे गए सभी आंकड़े 21 जून 2024 तक अपडेटेड हैं।

UEFA European Championship Top 5 Goalscorers

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है। नीतिश कुमार मिश्र अपने पेशेवर लेखन के जरिए पाठकों को न सिर्फ सटीक खबरें, बल्कि गहन विश्लेषण के माध्यम से खेलों को और करीब से समझने का मौका भी देते हैं।

Leave A Reply

Exit mobile version