Friday, February 13

अपने वक्त में विरोधियों के लिए सबसे बड़े सिरदर्द बनने वाले अमेरिका के रिटायर्ड रेसलर टेरी जीना बोलिया उर्फ हल्क होगन ने हाल में अपनी प्रेमिका स्काई डेली के साथ इंगेजमेंट की घोषणा कर दी है। जैसे ही हल्क ने अपनी इंगेजमेंट का ऐलान किया तो देखते ही देखते ये खबर चारों तरफ फैल गई। बता दें, कि ये उनके तीसरे विवाह की घोषणा है। हल्क ने 45 वर्षीय योगा इंस्ट्रक्टर से इंगेजमेंट की घोषणा की है।

प्रपोज करते वक्त हुई घबराहट- हल्क होगन

जानकारी के मुताबिक हल्क होगन अपनी प्रेमिका को एक साल से डेट कर रहे थे। अब जाकर इन दोनों ने ही शादी के बंधन में बंधने का फैसला कर लिया है। गौरतलब है कि इन दोनों ने एक हफ्ते पहले ही सगाई की। उस दौरान होगन ने टंपा, फ्लोरिडा एक रेस्टोरेंट में स्काई डेली को शादी के लिए प्रपोज किया था। ये पल इस जोड़े के लिए यादगार बन गया। होगन ने प्रपोज करने के बाद टीएमजेड से बातचीत करते हुए बाता था कि उन्हें स्काई को प्रपोज करते वक्त काफी घबराहट हो रही थी। बता दें, स्काई के तीन बच्चे हैं और वह अपने तीनों बच्चों से बेहद प्यार भी करती हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि हल्क होगन ने पिछले साल मार्च महीने में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर एक ट्वीट किया था। इस ट्वीट में होगन ने बताया था कि वह जिस महिला के साथ बहुत तस्वीरें साझा कर रहे हैं, दरअसल वह उनकी नई साथी हैं। हल्क ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि, “यो मेनिएक्स, सिर्फ रिकॉर्ड के लिए, फेसबुक और इंस्टाग्राम पोस्ट वो मेरी और मेरी गर्लफ्रेंड स्काई की हैं, मैं आधिकारिक रूप से तलाक ले चुका हूं, माफ करना, मुझे लगा कि सभी को पहले से ही पता होगा।”

ये भी पढ़ें: WWE के वो पांच स्टार्स जिन्होंने गिनीज वर्ल्ड रिकॉड में दर्ज कराया अपना नाम

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और  football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on करें। इसके अलावा हमें FacebookTwitter पर फॉलो व YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें।

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version