Thursday, June 11

विराट कोहली आज के समय में भारत के ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक हैं। विराट ने अब तक अपने क्रिकेट करियर में कई उपल्ब्धियां हासिल कर ली हैं। साल 2008 में भारत के लिए डेब्यू करने वाले विराट आज टीम के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं। आज क्रिकेट में जो किंग कोहली ने मुकाम हासिल किया है, अन्य खिलाड़ी उसके आस पास भी नहीं हैं। अभी विराट वेस्टइंडीज सीरीज में व्यस्त हैं और इसी दौरान उनके पास खुद का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है।

खुद का खुद रिकॉर्ड तोड़ेगे कोहली? 

जी, हां 27 जुलाई से भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनेड सीरीज होनी है। ऐसे में विराट के पास खुद का रिकॉर्ड धवस्त करने का भी सुनहरा मौका है। अब तक विराट कोहली ने वनडे में 45 शतक लगा दिए हैं। बता दें, विरोधी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के पास है। विराट ने श्रीलंका के खिलाफ 10 शतक लगाए हैं, जो कि किसी भी भारतीय बल्लेबाज का एक टीम खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड है। इसके बाद कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ कुल 9 शतक लगाए हैं। अब ऐसे में यदि कोहली कैरेबियाई टीम के खिलाफ तीन मैचों में से दो शतक लगा देते हैं, तो वो खुद का ही रिकॉर्ड तोड़ देंगे।

विरोधी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज

विराट कोहली- श्रीलंका- 10 शतक

विराट कोहली- वेस्टइंडीज- 9 शतक

सचिन तेंदुलकर- ऑस्ट्रेलिया- 9 शतक

रोहित शर्मा- ऑस्ट्रेलिया- 8 शतक

विराट कोहली- ऑस्ट्रेलिया- 8 शतक

सचिन तेंदुलकर- श्रीलंका- 8 शतक

ये भी पढ़ें: IND vs WI: वनडे सीरीज से पहले भारतीय टीम का ये स्टार खिलाड़ी लौटा घर

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और  football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on करें। इसके अलावा हमें FacebookTwitter पर फॉलो व YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें।

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version