Monday, February 2

इस बार डब्ल्यूडब्ल्यूई रॉ (WWE Raw) के एपिसोड एक बहुत बड़ा हंगामा खड़ा हो गया। ये हंगामा स्टार रिया रिप्ली ने मचाया, जब उनका मैच लिव मॉर्गन के साथ किया जाना था, लेकिन किसी कारण के चलते ये मैच नहीं हो पाया था। इसके बाद रिप्ली ने पहले से ही मॉर्गन की हालत बहुत बेकार कर दी।

इससे पहले भी रिप्ली और मॉर्गन के बीच लड़ाई देखने को मिली थी। ये बात पिछले हफ्ते की है। इन सब के बाद फैंस को लगा था कि इन दोनों ही रेसलर्स के बीच एक अच्छा मैच देखने को मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। रिप्ली की विरोधी महिला रेसलर को भी पता नहीं होगा कि उनके साथ इतना बुरा होने वाला है।

इस दौरान जैसे ही मॉर्गन ने मैच के लिए एंट्री की ठीक वैसे ही उनकी विरोधी रिया रिप्ली ने उन पर एक के बाद एक लगातार हमला शुरु कर दिया। रिप्ली ने उन्हें दो बार बैरेकेट जैसी भयंकर जगह पर पलट दिया। रिप्ली ने इस दौरान रिया के शरीर के एक हिस्से को निशाना बनाए रखा और वो हिस्सा मॉर्गन का दाहिना हाथ था। इस दौरान उन्होंने कई बार लिव के हाथ पर स्टील की कुर्सी फंसाकर भंयकर तरीके से किक भी मारी। लिव को इतना दर्द हो रहा था कि वह रिंग में ही रोने लगी, उनके आंसू टीवी पर साफ तरीके से दिख रहे थे। इस वक्त ऐसा लग रहा था कि जैसे अब उनका हाथ टूट ही गया है।

ये भी पढ़ें:  रे मिस्टीरियो के फिनिशिंग मूव 619 की असल सच्चाई क्या है?

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और  football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on करें। इसके अलावा हमें FacebookTwitter पर फॉलो व YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें।

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version