Saturday, July 19

रे मिस्टीरियो WWE में लैजेंड माने जाते हैं। उनकी कमाल के मूव्स और फुर्ती की पूरी दुनिया दिवानी है। साल 2023 में लंबे समय के बाद रे मिस्टीरियो की वापसी हो चुकी है। रैसिलिंग फैंस के सामने रे मिस्टीरियो की पहचान के मौहताज नहीं हैं। एटिट्यूड एरा और रैसलिंग एरा में इन्होंने काफी नाम कमाया है। रे मिस्टीरियो एक मैक्सिकन-अमेरिकन प्रोफेशनल रैसलर हैं। WWE के अलावा भी रे मिस्टीरियो ने दुनियाभर के कई रैसलिंग प्रमोशन में हिस्सा लिया है।

आप में से बहुत लोगों को ये तो पता होगा कि रे मिस्टीरियो के फिनिशिंग मूव को 619 कहा जाता है, लेकिन ये बहुत कम लोगों को पता होगा कि इसके पीछे की वजह क्या है? दरअसल, सैन डिएगो में जन्में रे मिस्टीरियो का एरिया कोड 619 था और इसी वजह से उनका फिनिशिंग मूव को 619 के नाम से जाना जाता है। साल 2002 में रे मिस्टीरियो ने WWE में अपना डेब्यू किया था। उनका पहला मैच चावो गुरेरो के साथ था और इस मैच में उन्होंने जीत हासिल की थी। अपने रैसलिंग के शुरुआती सालों से ही रे मिस्टीरियो को उनके फिनिशिंग मूव 619 की वजह से काफी लोकप्रियता मिली थी।

जानकारी के लिए बता दें कि WWE में आने से पहले साल 2002 में रे मिस्टीरियो WTC  का हिस्सा थे। इस दौरान उन्होंने कई खिताब अपने नाम किए। अगर बात करें WWE की तो यहां पर रे मिस्टीरियो 1 बार WWE चैंपियन, 2 बार वर्ल्ड हैवीवेट  चैंपियन, 4 बार टैग टीम चैंपियन और 2 इंटरकॉन्टिनेंटल का खिताब अपने नाम कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें:  WWE इतिहास के 5 सबसे ज्यादा लोकप्रिय सुपरस्टार, जिनकी एक झलक पाने के लिए फैंस रहते हैं बेताब

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और  football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on करें। इसके अलावा हमें FacebookTwitter पर फॉलो व YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें।

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version