ऐसे कई WWE सुपरस्टार्स हैं जिनके किरदार और काम को देखते हुए कई बॉलीवुड डायलॉग उन पर एकदम सटीक बैठते हैं। आपने शायद ही कभी सुना होगा कि कोई डब्ल्यूडब्ल्यूई सुपरस्टार लगातार मैच हारा हो या फिर अपने करियर में सभी मैच जीता हो। एक समय कर्ट हाकिंस को लगातार 269 मैचों में लगातार हार का सामना करना पड़ा था। रेसलिंग भी स्पोर्ट्स की तरह ऐफर्ट वाला खेल है और इसका प्रदर्शन भी एकदम इंटरटेनमेंट जैसा ही है और यही वजह है कि यह हमें हमेशा अच्छा लगता है। WWE रेसलर्स हमेशा एक ही प्रोमो कट करते है जो बेहद पसंद किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई ऐसे बॉलीवुड डायलॉग हैं जो इन सुपरस्टार्स पर एकदम फिट लगता है तो आइए आज के लेख में हम उन्ही बॉलीवुड डायलॉग के बारे में बात करने जा रहे हैं जिसे जानकर आप के चेहरे की रौनक बढ़ जाएगी।
जब खुद रेसलर ही हो मनोरंजन का तड़का
रोमन रेन्स और द रॉक भी विद्या बालन की तरह यह कह सकते हैं कि वह अपने फैंस के लिए मजे का एक जरिया है। उनके आने से फैंस के मनोरंजन का स्तर और भी ज्यादा बढ़ जाता है। द रॉक तो पहले ही खुद को मोस्ट इलेक्ट्रिकफाइंग मैन कहते हैं और रोमन रेन्स ने जिस तरह ट्राइबल चीफ वाले किरदार को किया है वो किसी सिनेमा से कम नहीं है। ऐसे में जब भी ये दोनों कही भी जाते होंगे तो यह कहने में बिलकुल भी संकोच नहीं करते होंगे कि WWE सिर्फ तीन चीजों से ही चलता है और वह है, एंटरटेनमेंट, एंटरटेनमेंट और एंटरटेनमेंट। वो ही फैंस के लिए एंटरटेनमेंट का फुल पैकेज हैं जिससे दुनिया के करोड़ो फैंस मनोरंजन का पूरा लुफ्त उठाते हैं।
जब किसी रेसलर्स को मिले लगातार हार
जब WWE सुपरस्टार्स को रिंग में लगातार कई मैचों में हार का सामना करता पड़ता है तो उन्हें बेहद तकलीफ होती है। ऐसे ही कर्ट हाकिंस को एक समय लगातार 269 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। यही हाल इस समय शिंस्के नाकामुरा का है जो इस समय लगातार मैच हार रहें हैं। इस समय तक नाकामुरा लगातार कई मैच हार चुके हैं। ऐसे में जब भी वो अपने विरोधी को रिंग में देखते होंगे तो उनको हंगामा मूवी में जैसे राजपाल यादव बिना किसी बात पर पिट जाते थे और कहते थे कि “आओ मारो मुझे” वही हाल नाकामुरा का इस समय है जो बिना किसी बात के अपना सभी मैच हारते जा रहे हैं।
मौके कम और तीखा ज्यादा
जब किसी रेसलर्स को रिंग में उतरने का मौका कम दिया जाए और उसे लगातार अगली बार के लिए बोलै जाए तो उसे सनी देओल की फिल्म दामिनी याद आती होगी। जिसमे सनी देओल अपने गुस्से में कोर्ट में “तारीख पे तारीख” का डायलॉग बोलता है। ऐसे लगता है जैसे ये डायलॉग सनी देओल नहीं बल्कि डू मैक इंटायर और लिव मार्गन बोल रहे हैं क्योंकि उन्हें चैंपियनशिप तो मिली नहीं बल्कि हर बार सिर्फ एक नई तारीख मिली है। दरअसल, मौजूदा समय में मैक और मार्गन चैम्पियन तो बनना चाहते हैं लेकिन उनके हाथ सिर्फ अगली तारीख ही मिल रही है। बता दें, जहाँ डू वर्ल्ड हैवीवेट चैम्पियनशिप जितना चाहते हैं वहीँ पर लिव भी विमेंस चैम्पियनशिप अपने नाम करना चाहती हैं। ये दोनों खिलाड़ी अपने मिशन में कामयाब होंगे की नहीं ये तो नही पता लेकिन अगर ऐसा कर पाते हैं तो WWE के इतिहास में दिन और तारीख अमर हो जाएगा।
तुमसे ना हो पाएगा
आज के समय में भले ही रोमन रेंस का नाम दुनिया में बहुत फेमस है लेकिन एक समय था जब रोमन को WWE रिंग में उतरने के लिए बहुत पुश करते थे। लेकिन फैंस को जरा भी पसंद नहीं आते थे। उस समय WWE के मैनेजमेंट को “गैंस ऑफ़ वासेपुर” के रामाधीर सिंह का वह डायलॉग याद आता होगा अब बहुत ही फेमस हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस समय वही हाल कैरियन क्रास का है जो एक समय बहुत फेमस रहा करते थे। उनके रिंग में आने के बाद दर्शक उछलने -कूदने लगते थे लेकिन मौजूदा समय में कैरियन को फैंस जरा भी भाव नहीं दे रहे हैं। कैरियन क्रॉस को लगता है कि फैंस का कहना है की तुमसे ना हो पायेगा।
ये भी पढ़ें: भारत से अमेरिका पहुंच कर इन 5 रेसलर्स ने WWE में बजाया अपना डंका

