रे मिस्टीरियो WWE में लैजेंड माने जाते हैं। उनकी कमाल के मूव्स और फुर्ती की पूरी दुनिया दिवानी है। साल 2023 में लंबे समय के बाद रे मिस्टीरियो की वापसी हो चुकी है। रैसिलिंग फैंस के सामने रे मिस्टीरियो की पहचान के मौहताज नहीं हैं। एटिट्यूड एरा और रैसलिंग एरा में इन्होंने काफी नाम कमाया है। रे मिस्टीरियो एक मैक्सिकन-अमेरिकन प्रोफेशनल रैसलर हैं। WWE के अलावा भी रे मिस्टीरियो ने दुनियाभर के कई रैसलिंग प्रमोशन में हिस्सा लिया है।

619 का क्या है मतलब?
619 de Rey Mysterio pic.twitter.com/R3Q8hmxFX5
— Joe CariBN Cool (@Joseph855viper) April 28, 2023
आप में से बहुत लोगों को ये तो पता होगा कि रे मिस्टीरियो के फिनिशिंग मूव को 619 कहा जाता है, लेकिन ये बहुत कम लोगों को पता होगा कि इसके पीछे की वजह क्या है? दरअसल, सैन डिएगो में जन्में रे मिस्टीरियो का एरिया कोड 619 था और इसी वजह से उनका फिनिशिंग मूव को 619 के नाम से जाना जाता है। साल 2002 में रे मिस्टीरियो ने WWE में अपना डेब्यू किया था। उनका पहला मैच चावो गुरेरो के साथ था और इस मैच में उन्होंने जीत हासिल की थी। अपने रैसलिंग के शुरुआती सालों से ही रे मिस्टीरियो को उनके फिनिशिंग मूव 619 की वजह से काफी लोकप्रियता मिली थी।
जानकारी के लिए बता दें कि WWE में आने से पहले साल 2002 में रे मिस्टीरियो WTC का हिस्सा थे। इस दौरान उन्होंने कई खिताब अपने नाम किए। अगर बात करें WWE की तो यहां पर रे मिस्टीरियो 1 बार WWE चैंपियन, 2 बार वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन, 4 बार टैग टीम चैंपियन और 2 इंटरकॉन्टिनेंटल का खिताब अपने नाम कर चुके हैं।