स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी ने एक बार फिर से फीफा 2023 के बेस्ट प्लेयर का अवॉर्ड जीत लिया है। अर्जेंटीना के इस स्टार फुटबॉलर ने तीसरी बार इस अवॉर्ड को जीता है। इस दौरान उन्होंने नॉर्वेजियन स्ट्रायकर एर्लिंग हालैंड को पछाड़कर इस खिताब को जीता। पिछले साल भी लियोनल मेसी को 2022 के लिए बेस्ट फुटबॉलर का अवॉर्ड मिला था। इसी साल उन्होंने अपने शानदार खेल की बदौलत अर्जेंटीना को फीफा फुटबॉल विश्वकप 2022 में खिताब दिलाया था। इस दौरान उन्होंने कुल महत्वपूर्ण सात गोल टीम के लिए किए। ये ही कारण था कि उनके देश ने विश्वकप जैसे अहम आयोजन में ट्रॉफी को अपने नाम किया था।


मेसी बने बेस्ट फुटबॉलर

साल 2023 के लिए फीफा बेस्ट फुटबॉलर के अवॉर्ड के लिए लियोनल मेसी औ एर्लिंग हालैंड के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। इस दौरान दोनों ही खिलाड़ियों के 48-48 अंक थे। आखिरकार बाद में लियोनल मेसी ने ही बाजी मारी। नेशनल टीम के कप्तानों के अधिक वोटों के कारण अर्जेंटीना के कप्तान ने इस अहम खिताब को अपने नाम किया। बेस्ट फीफा फुटबॉलर ऑफ द इयर के लिए भारतीय कप्तान सुनिल छेत्री ने भी वोट किया। अगर बात करें मौजूदा स्टार फुटबॉलर कीलियन एम्बाप्पे की तो उनके पास कुल 35 ही प्वाइंट्स थे और वह तीसरे स्थान पर रहे।

लियोनल मेसी ने साल 2022 में उनके देश अर्जेंटीना को खिताब दिलवाने से अलावा पेरिस सेंट-जर्मेन के साथ लीग 1 खिताब जीतने और मेजर लीग सॉकर में अपने सीजन में इंटर मियामी को लीग कप जीतने में मदद की। ये ही कारण था कि साल 2023 में भी मेसी दुनिया के बेस्ट फुटबॉलर्स की लिस्ट में थे और इस खिताब को भी अपने नाम किए। इसके साथ ये मेसी का कुल 8वां खिताब भी हो गया है। मेसी को पिछले कुछ सालों से दुनिया दुनिया के शानदार फुटबॉलर के रूप में जानती है।

ये भी पढ़ें: तीसरे टी-20 में इन तीन खिलाड़ियों को मिल सकता है प्लेइंग 11 में मौका

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और  football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version