पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के शुरुआती फेज के मैच ख़त्म हो गए हैं। इस बार कुछ रोमांचक मुकाबले भी देखने को मिले हैं। हालाँकि मुकाबले सिर्फ दो ही ग्राउंड में खेले जा रहे हैं। जबकि, उसमें फैंस की एंट्री एलाउ नहीं है। लाहौर लेग के मैच पूरे हो चुके हैं और अब कारवां कराची शिफ्ट हो गया हैं।

सीजन का 15वां मुकाबला पेशावर जाल्मी और हैदराबाद किंग्समैन के बीच खेला जायेगा। तो चलिए जानते हैं कि इस मुकाबले पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड, संभावित प्लेइंग 11, मौसम का हाल।

पेशावर जाल्मी बनाम हैदराबाद किंग्समैन हेड टू हेड

पेशावर जाल्मी बनाम हैदराबाद किंग्समैन के बीच अब तक कोई मैच नहीं खेला गया हैं। यह पहला मौका हैं जब दोनों टीमें आमने सामने होंगी।

कुल मैच: 0

पेशावर जाल्मी जीता: 0

हैदराबाद किंग्समैन जीता: 0

नो रिजल्ट: 0

नेशनल स्टेडियम, कराची पिच रिपोर्ट

नेशनल स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है। यहां पर गेंदबाजों के लिए न के बराबर मदद हैं। यह दुनिया की सबसे फ्लैट पिचों में हैं। लेकिन इसी स्टेडियम में बाकी के मैच खेले जाने हैं इसलिए हो सकता हैं शुरुआती कुछ मैचों में घास दी जाए ताकि पिच टूटे न और उनमें रन बनाना मुश्किल न हो। इसलिए नयी गेंद से तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती हैं।

जैसे-जैसे मैच प्रोग्रेस करेगा, यह विकेट बैटिंग के लिए और अच्छा होता जाता है और शॉट्स लगाना आसान होता जाता है।

नेशनल स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए औसत स्कोर 170-180 रन हैं। कोई भी टीम अगर इससे ज्यादा स्कोर बनाती हैं। तो उसके मैच जीतने के चांस बहुत ज्यादा हो जाते हैं। इस विकेट पर स्पिनर्स को ज्यादा मदद मिलती हैं और वो ही ज्यादा विकेट लेते हैं। पिछले 10 मुकाबलों में तेज गेंदबाजों ने 38% यानी 46 विकेट और स्पिनर्स ने 62% मतलब 74 विकेट चटकाए हैं।

एवरेज पहली पारी स्कोर: 177 रन

एवरेज दूसरी पारी स्कोर: 162 रन

पेसर्स के विकेट: 38% (46 विकेट)

स्पिनर्स के विकेट: 62% (74 विकेट)

कैसा रहेगा आज लाहौर का मौसम?

मौसम विज्ञान के अनुसार 8 अप्रैल को कराची का मौसम पूरी तरह साफ रहने वाला है। इसके चलते हुए आज यहां अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान के 23 डिग्री रहने का अनुमान है। इसके अलावा आज यहां पर बारिश की कोई भी संभावना नहीं है। इसके चलते हुए आज यहां सभी दर्शकों को एक अच्छा मैच देखने मिल सकता है।

कब और कहां देखें पेशावर जाल्मी बनाम हैदराबाद किंग्समैन मैच?

पेशावर जाल्मी बनाम हैदराबाद किंग्समैन के बीच आज यह मैच कराची के नेशनल स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। मैच का प्रसारण या लाइव स्ट्रीमिंग भारत में नहीं होगी।

पेशावर जाल्मी बनाम हैदराबाद किंग्समैन संभावित प्लेइंग 11

हैदराबाद किंग्समैन संभावित प्लेइंग 11

सईम अयूब, उस्मान खान (विकेटकीपर), मार्नस लाबुशेन (कप्तान), कुसल परेरा, इरफान खान, रिजवान महमूद, हसन खान, हम्माद आजम, रिले मेरेडिथ, आकिफ जावेद, मोहम्मद अली।

पेशावर जाल्मी प्लेइंग इलेवन

तंजीद हसन, बाबर आजम (कप्तान), कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), इफ्तिखार अहमद, अब्दुल समद, ब्रायन बेनेट, आरोन हार्डी, माइकल ब्रेसवेल, खुर्रम शहजाद, शाहनवाज दहानी, सुफियान मुकीम

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version