IPL 2026: आईपीएल 2026 का 14वां मैच आज बुधवार, 8 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस की टीम के बीच खेला जाएगा। वहीं इन दोनों के बीच आज यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे खेला जाएगा। इसके अलावा आईपीएल 2026 के सीजन में दिल्ली की टीम ने अपने दोनों मैचों में जीत दर्ज की है।

जबकि गुजरात की टीम को अपने दोनों ही मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। लेकिन आज यह गुजरात की टीम दिल्ली के खिलाफ अपनी जीत का खाता भी खोलना चाहेगी। लेकिन इससे पहले आइए इस मैच की पिच रिपोर्ट, प्रीव्यू और अन्य जरूरी बातों को भी एक बार जान लेते हैं।

इन दोनों टीमों के बीच अभी तक कांटे की रही है टक्कर :-

आईपीएल के इतिहास में इन दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 7 मैच ही खेले गए हैं। इनमें खेलते हुए गुजरात की टीम को इस बीच 4 मैच में जीत मिली है। जबकि दिल्ली की टीम को इस दौरान केवल 3 में ही जीत हासिल हुई है।

DC-vs-GT match
DC-vs-GT match

इसके अलावा साल 2025 के सीजन में इन दोनों टीमों के बीच कुल 2 मैच खेले गए थे। तब इन दोनों ही मैचों में गुजरात टाइटंस की टीम ने जीत हासिल की थी।

आज इस तरह की हो सकती है दिल्ली कैपिटल्स की टीम :-

आईपीएल 2026 सीजन के सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अभी तक केवल 2 ही मैच खेले हैं। तब इन दोनों ही मैचों में उसने जीत हासिल की है। इस बीच उनकी बल्लेबाजी और गेंदबाजी काफी शानदार रही है। वहीं अपने पिछले मैच में इस टीम ने मुंबई की मजबूत टीम को 6 विकेट से हराया था। उस मैच में दिल्ली टीम के लिए समीर रिज़वी ने अपने बल्ले से काफी शानदार प्रदर्शन करते हुए 90 रनों की मैच जीताऊ पारी खेली थी। आज भी उनसे उसी प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

Delhi Capitals
Delhi Capitals

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित एकादश : केएल राहुल (विकेटकीपर), प्रथुम निशंका, नितीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, आकिब नबी, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी,

DC के इम्पैक्ट सब प्लेयर : टी नटराजन, समीर रिजवी, आकिब नबी, पृथ्वी शॉ

आज इस संयोजन के साथ उतर सकती है गुजरात टाइटंस की टीम :-

आईपीएल 2026 के सीजन में गुजरात टाइटंस की टीम ने अभी तक कुल 2 मैच खेले है। लेकिन इन दोनों ही मैचों में उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा इन दोनों ही मैचों में उनकी बल्लेबाजी और गेंदबाजी काफी खराब रही है। वहीं अपने पिछले मैच में गुजरात की टीम को आरआर की टीम के खिलाफ 6 रन से हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में उनके सलामी बल्लेबाज साईं सुदर्शान ने केवल 44 गेंद पर 73 रनों की तेज पारी जरूर खेली थी। लेकिन वह भी अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए थे।

Gujarat Titans
Gujarat Titans

गुजरात टाइटंस की संभावित एकादश :- साईं सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, वाशिंगटन सुंदर, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

गुजरात के इम्पैक्ट सब प्लेयर : रवि साईं किशोर, शाहरुख खान,अरशद खान और ग्लेन फिलिप्स।

कैसा रहने वाला है आज दिल्ली की पिच का मिजाज :-

अरुण जेटली स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजी के लिए काफी अच्छी मानी जाती हैं। क्योंकि यहाँ पर विकेट सपाट होती हैं। इस ग्राउंड पर गेंद भी बल्ले पर अच्छे से आती हैं। पहले यहाँ की पिच काफी बॉलिंग फ़रिनेदलय होती थी जहाँ रन बनाना बहुत मुश्किल होते थे लेकिन पिछले कुछ सालों में यहाँ पर ढेरों रन बनते हैं।

Arun Jaitley Stadium Pitch Report
Arun Jaitley Stadium Pitch Report

शाम के मैचों में यहाँ ड्यू की भूमिका अहम होती है जिसकी वजह से दूसरी पारी में गेंद और अच्छे से बल्ले पर आती हैं, जिससे शॉट्स लगाना आसान हो जाता हैं। इस वजह से टॉस जीतने वाली टीमें अक्सर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करती हैं।

कैसा रहेगा आज गुवाहाटी का मौसम :-

भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार आज बुधवार, 8 अप्रैल को दिल्ली का मौसम खराब रहने वाला है। इसके चलते हुए आज यहां पर दिन का अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान के 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इसके अलावा आज यहां पर हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। इसके चलते हुए आज की यह बारिश बीच-बीच में आकर मैच में अपना खलल डाल सकती है।

आज इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजरें :-

दिल्ली के अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल ने पिछले 10 मुकाबलों में 143.8 की स्ट्राइक रेट से 302 रन बनाए हैं। जबकि अन्य बल्लेबाज समीर रिजवी के बल्ले से पिछले 5 मैच में 257 रन आए हैं। वहीं दूसरी तरफ GT के लिए साईं सुदर्शन ने पिछले 10 मैचों में 158.41 की स्ट्राइक रेट से 480 रन बनाए हैं।

KL Rahul
KL Rahul

इसके अलावा गेंदबाजी में मुकेश कुमार ने पिछले 8 मैच में 10 विकेट चटकाए हैं। जबकि कप्तान अक्षर पटेल ने 7 मैच में 6 विकेट लिए हैं। वहीं GT के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने पिछले 10 मैच में 15 विकेट लिए हैं।

कब और कहां देखें यह मैच :-

दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस की टीम के बीच आज यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे खेला जाएगा। इसके अलावा आप सभी इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version