IPL 2026 के 13वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने अपनी जबरदस्त बल्लेबाजी से गुवाहाटी में हल्ला मचा दिया। बारिश की वजह से टॉस में देरी हुई और मैच को 11-11 ओवर तक सीमित कर दिया गया। छोटे मैच का फायदा उठाते हुए यशस्वी ने पहले ही ओवर से मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों पर हमला बोल दिया। यशस्वी के साथ वैभव सूर्यवंशी ने भी शानदार प्रदर्शन किया। दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर सिर्फ 5 ओवर में 80 रन बनाकर मुंबई के तेज गेंदबाजों को चुनौती दी।

यह भी पढ़े: श्वेता पुंडीर की बायोग्राफी: उम्र, बिजनेस और नेट वर्थ के बारे में सब कुछ यहाँ जानें

जायसवाल ने अपने करियर का बड़ा मुकाम छुआ

वैभव सूर्यवंशी ने आक्रामक खेल दिखाते हुए सिर्फ 14 गेंदों पर 39 रन बनाए और 5वें ओवर की आखिरी गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद भी यशस्वी जायसवाल ने अपने बल्ले से तूफान जारी रखा और 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान मुंबई इंडियंस के गेंदबाज पूरी तरह परेशान नजर आए। जायसवाल ने 32 गेंदों में नाबाद 77 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 4 छक्के शामिल थे।

यशस्वी जायसवाल के मैच विनिंग पारी के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने 13वें मैच में मुंबई इंडियंस को 27 रनों  से हराकर लगातार तीसरे मुकाबले में जीत दर्ज कर ली है। इस जीत के साथ वो पॉइंट्स टेबल में नंबर 1 पर भी पहुंच गई हैं।

इस धमाकेदार पारी के दौरान यशस्वी ने एक खास उपलब्धि भी हासिल की। उन्होंने 4 छक्के लगाते ही राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए अपने 100 छक्के पूरे कर लिए। इससे पहले यह कारनामा संजू सैमसन, जोस बटलर और शेन वॉटसन कर चुके हैं। इतनी कम उम्र में इतनी आक्रामकता और निरंतरता दिखाकर यशस्वी ने यह साबित कर दिया है कि वह भविष्य में भारतीय क्रिकेट के बड़े सितारों में शामिल होंगे।

यह भी पढ़े: IPL के एक मैच पर कितना खर्च? जानिए कौन कमाता है कितना

राजस्थान रॉयल्स के 100+ छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

1. संजू सैमसन- 192 छक्के
2. जोस बटलर – 135 छक्के
3. शेन वॉटसन- 109 छक्के
4. यशस्वी जायसवाल – 100 छक्के

आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version