Women T20 World Cup 2024: इस बार आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आयोजन बांग्लादेश में नहीं होगा। बांग्लादेश में जारी हिंसा के चलते हुए अब इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने बांग्लादेश से महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 की मेजबानी छीन ली है। अब आईसीसी ने नए मेजबान देश का ऐलान भी कर दिया है।
Women T20 World Cup 2024 अब यह आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 का टूर्नामेंट बांग्लादेश की बजाय संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित किया जाएगा। इस बार महिला टी20 विश्व कप 3 से 20 अक्टूबर तक खेला जाएगा। आईसीसी ने अपना एक बयान जारी करते हुए कहा है कि, “अब महिलाओं के सबसे छोटे प्रारूप के मेगा इवेंट का नौवां संस्करण अब संयुक्त अरब अमीरात में खेला जाएगा।

Women T20 World Cup 2024 इस मेगा टूर्नामेंट के लिए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड इसके आयोजन का मेजबान ही रहेगा। इस बार महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 के मैच यूएई के दो स्थानों दुबई और शारजाह में खेले जाने वाले है। तब आईसीसी के मुख्य कार्यकारी ज्योफ एलार्डिस ने कहा कि, “बांग्लादेश में महिला टी20 विश्व कप की मेजबानी न करना शर्म की बात है। क्योंकि हम जानते हैं कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड एक यादगार आयोजन कर सकता था।”
Women T20 World Cup 2024 3 अन्य देशों के नाम भी आए थे सामने :-
Women T20 World Cup 2024 भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड पहले ही महिला टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी का ऑफर ठुकरा चुका है। क्यूंकि यह टूर्नामेंट 3-20 अक्टूबर तक खेला जाने वाला है और उस समय भारत में मॉनसून सीजन चल रहा होता है। इसलिए भारत में महिला टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी करवाना सहीं नहीं रहेगा।

Women T20 World Cup 2024 वहीं इस बार भारत के अलावा श्रीलंका और जिम्बाब्वे ने भी महिला टी20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट की मेजबानी के लिए अपनी दिलचस्पी दिखाई थी। लेकिन यहां पर भी मौसम के हालात और अन्य कई कारणों से यूएई को महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 का नया होस्ट नियुक्त किए जाने पर मुहर लगनी लगभग तय है।
Women T20 World Cup 2024 इस बार 10 टीमें करेंगी शिरकत :-

Women T20 World Cup 2024 इस बार आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में कुल 10 टीमें हिस्सा लेने वाली है। इस बार आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, श्रीलंका, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश और स्कॉटलैंड हिस्सा लेने वाली है।
Women T20 World Cup 2024 ऑस्ट्रेलिया ने 6 बार ट्रॉफी की अपने नाम :-
Women T20 World Cup 2024 महिला टी20 विश्व कप को जीतने में ऑस्ट्रेलिया सबसे सफल टीम रही है। ऑस्ट्रेलिया ने 6 बार टी20 विश्व कप ट्रॉफी पर कब्ज़ा किया है। तभी तो ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज (2018), ऑस्ट्रेलिया (2020) और दक्षिण अफ्रीका (2023) में खेले गए टूर्नामेंट के पिछले तीन संस्करण जीते हैं।
ये भी पढ़ें: अल्टीमेट टेबल टेनिस 2024 का आगाज 22 अगस्त से, कुल 8 टीमों के बीच होगी खिताबी भिड़ंत

