England vs Australia: इंग्लैंड क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम (England vs Australia) के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज 2024 का तीसरा और आखिरी टी20 मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया हैं। इन दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मैनचेस्टर के अमीरात ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में खेला जाने वाला था।

इसके साथ ही अब यह (England vs Australia) सीरीज 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुई है। इन दोनों टीमों के बीच हुई इस टी20 सीरीज में कुछ ऐसे भी पल आए थे जिसने पूरे मैच का रुख ही बदल दिया था। क्यूंकि इन दोनों टीमों के बीच पहले टी20 मुकाबले ट्रैविस हेड की तूफानी बल्लेबाजी ऑस्ट्रेलिया के लिए गेम चेंजर साबित हुई थी।

जबकि दूसरे मुकाबले में (England vs Australia) लियाम लिविंगस्टोन की आतिशी पारी ने मैच का रूख ही पूरा बदल दिया था। तभी तो उनकी इस शानदार अर्धशतकीय पारी की बदलौत इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को तीन विकेट से हरा दिया था। वहीं अब तीसरा मुकाबला बारिश की बजह से रद्द हो गया है। आइये जानते है इस पूरी टी 20 सीरीज में क्या – क्या गेम चैंजेर साबित हुआ था।
England vs Australia ट्रैविस हेड की तूफानी बल्लेबाजी :-

इस टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम (England vs Australia) ने इंग्लैंड को 28 रनों से हरा दिया था। इस पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहले बल्लेबाजी की थी। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम के बल्लेबाज मैथ्यू शॉर्ट और ट्रैविस हेड ने पहले विकेट के लिए 86 रनों की शानदार साझेदारी निभाई थी। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से ट्रैविस हेड ने सबसे ज्यादा 59 रनों की शानदार पारी खेली थी। उन्होंने केवल 23 गेंदों पर चार छक्के और आठ चौकों की मदद से 59 रन बनाए थे।
England vs Australia लियाम लिविंगस्टोन ने की ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों की कुटाई :-

दूसरे टी 20 मुकाबले में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया (England vs Australia) को तीन विकेट से हरा दिया था। इस मुकाबले को जीतने के साथ ही इंग्लैंड की टीम ने इस सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया था। इस मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने ऑस्ट्रेलिया के लक्ष्य को केवल 19 ओवर में 7 विकेट खोकर ही प्राप्त कर लिया। इस मुकाबले में इंग्लैंड की टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन लियाम लिविंगस्टोन ने बनाए थे। उन्होंने सबसे ज्यादा 87 रनों की उम्दा पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने पांच छक्के और छह चौके लगाए थे।
England vs Australia बारिश बनी विलेन :-

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीम (England vs Australia) के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज 2024 का तीसरा और आखिरी टी20 मुकाबला मैनचेस्टर के अमीरात ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में खेला जाने वाला था। लेकिन यह मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया हैं। इसके साथ ही अब यह टी 20 सीरीज 1-1 की बराबरी पर समाप्त हो गई है। तभी तो अब बारिश की वजह से इस टी 20 सीरीज का विजेता तय नहीं हो पाया।
ये भी पढ़ें: क्रिस्टियानो रोनाल्डो के 5 ऐसे रिकार्ड्स जिन्हें लियोनेल मेसी के लिए तोड़ना है नामुमकिन

