भारत और वेस्टइंडीज के बीच 2 मैचों की टेस्ट और तीन मैचों की वनडे सीरीज का समापन हो चुका है। एक तरफ जहां भारतीय टीम ने मेजबान वेस्टइंडीज को 1-0 से टेस्ट सीरीज में तो दूसरी तरफ 2-1 के अंतर से वनडे सीरीज में शिकस्त दी। इन सब के बाद अब आज यानी 3 अगस्त से दोनों देशों के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का आयोजन होने वाला है। इस सीरीज के तीन मैच कैरिबियाई जमीन पर होंगे। इसके बाद शेष दो मुकाबले अमेरिका के फ्लोरिडा में खेले जाएंगे। टी-20 सीरीज की में भारतीय टीम की तरफ से हार्दिक पांड्या कप्तानी का जिम्मा संभालेंगे। दूसरी तरफ टीम वेस्टइंडीज की कमान रोवमेन पॉवेल के हाथों में होने वाली है। भारत के लिहाज से सबसे बड़ी बात ये है कि इस सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों को आराम दिया है। इसके पीछे भारतीय टीम मैनेजमेंट की मंशा युवा खिलाड़ियों को विदेशी जमीन पर ज्यादा मौके देना है।
क्या है मैच की टाइमिंग?
इसके बाद अब हम आपको भारत-वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाली टी-20 सीरीज के प्रसारण से संबंधित जानकारी बताते हैं। इस सीरीज के प्रसारण में भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आ रही है। दरअसल, भारत में टेस्ट और वनडे सीरीज को देखने के लिए फैंस को हिंदुस्तान में रात भर जागना पड़ रहा था, लेकिन टी-20 सीरीज में ऐसा नहीं होने वाला है। टी-20 सीरीज का प्रसारण भारतीय समयानुसार शाम 07:30 पर टॉस होगा, जबकि मैच की पहली गेंद 08:00 बजे डाली जाएगी। इस सीरीज को आप फ्री में टीवी पर डीडी स्पोर्ट्स के जरिए देख सकते हैं। अगर आप ओटीटी में देखना चाहते हैं तो फिर आपको फैनकोड और जियो समिमा में ये मैच देखना पड़ेगा।
भारतीय टीम का स्क्वॉड
ईशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव (उप कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, मुकेश कुमार, आवेश खान
वेस्टइंडीज का स्क्वॉड
रोमवेन पॉवेल (कप्तान), काइल मायर्स (उपकप्तान), जॉनसन चार्ल्स, ब्रैंडन किंग, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, रोस्टन चेज, जेसन होल्डर, ओडियन स्मिथ, ओबेन मैकॉय, शाय होप, अकील होसेन, अल्जारी जोसेफ, रोमारियो शेफर्ड, ओसेन थॉमस।
ये भी पढ़ें: मोरक्को की इस महिला खिलाड़ी ने रचा इतिहास, बनी हिजाब पहनकर फुटबॉल खेलने वाली पहली खिलाड़ी
स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on करें। इसके अलावा हमें Facebook, Twitter पर फॉलो व YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें।

