Mohammad Azharuddin: पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन मुश्किलों में घिरते नजर आ रहे हैं। क्यूंकि अब अजहरुद्दीन को प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में समन भेजा है। उन पर अब हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन में फंड के दुरुपयोग का आरोप लगा है। उन पर 20 करोड़ की हेराफेरी करने का आरोप लग रहा है। क्यूंकि भारतीय टीम के पूर्व कप्तान अजहरुद्दीन (Mohammad Azharuddin) को गुरुवार को हैदराबाद में ईडी के सामने पेश होना था।

अब ईडी के सूत्रों के मुताबिक हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन में एक वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया है। तभी तो अब इसके बाद ईडी ने हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन के अधिकारियों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया था। इसके लिए तेलंगाना में 9 स्थानों पर छापेमारी की गई थी। तब ईडी ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल उपकरण भी बरामद किए थे।
Mohammad Azharuddin ईडी ने दर्ज की हैं 3 एफआईआर :-
यह मामला है हैदराबाद के राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण में वित्तीय अनियमितता का। अब आरोप यह लग रहा है कि हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन के अधिकारियों ने निजी कंपनियों को उच्च दरों पर ठेके दिए और एसोसिएशन को करोड़ों रुपए का नुकसान पहुंचाया।

तभी तो अब इस मामले में ईडी ने तीन एफआईआर दर्ज की हैं और इसकी आगे की जांच अभी जारी है। ईडी की यह जांच स्टेडियम के लिए डीजी सेट, अग्निशमन स्टार्टर और कैनोपी की खरीद के लिए निर्धारित 20 करोड़ रुपये के धन के दुरुपयोग के बारे में है।
Mohammad Azharuddin शिवलाल और अरशद अयूब भी आरोपी :-

हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन में हुए इस भ्रष्टाचार की शिकायत एसोसिएशन के सीईओ सुनील कांत बोस ने की है। इस मामले में मोहम्मद अजहरुद्दीन (Mohammad Azharuddin) के अलावा भी कई और आरोपी है। इस मामले में प्रमुख आरोपियों में गद्दम विनोद, शिवलाल यादव, अरशद अयूब शामिल हैं। इसके अलावा इस मामले में अब एसएस कंसल्टेंट प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी और कंपनी के MD रहे सत्यनारायण को भी आरोपी बनाया गया है। लेकिन पूर्व कप्तान (Mohammad Azharuddin) ने खुद पर लगे आरोपों को सिरे से नकार दिया है।
ईडी के कार्यालय में नहीं पहुंचे Mohammad Azharuddin :-

हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन में हुए घोटाले के मामले में मोहम्मद अजहरुद्दीन (Mohammad Azharuddin) को गुरुवार को पूछताछ के लिए ईडी के कार्यालय बुलाया गया था लेकिन वह वहां पर नहीं पहुंचे थे। अब सूत्रों से बताया जा रहा है कि अजहरुद्दीन ने जांच एजेंसी से तीन-चार सप्ताह की मोहलत मांगी है। क्यूंकि अभी उनकी ओर से केवल यही कहा गया है कि वह संभावित महाराष्ट्र चुनाव के मद्देनजर व्यस्त हैं।
Mohammad Azharuddin का क्रिकेट करियर :-

पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन (Mohammad Azharuddin) इस समय 61 वर्ष के हो चुके है। उन्होंने भारत के लिए 99 टेस्ट और 334 वनडे मैच खेले हैं। इसके अलावा उन्होंने 47 टेस्ट मैच और 174 वनडे मैचों में भारत की कप्तानी भी की है। इसके अलावा वह अब क्रिकेट से सन्यास लेने के बाद राजनीति के मैदान में उतर चुके हैं। अजहरुद्दीन (Mohammad Azharuddin) साल 2009 में लोकसभा सदस्य भी रह चुके हैं। वहीं इसके अलावा वह तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

