New Zealand test squad: भारत के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने अपनी टीम (New Zealand test squad) की घोषणा कर दी है। इस दौरे पर न्यूजीलैंड टीम की कप्तानी टॉम लाथम को मिली है। इसके अलावा कीवी टीम के दिग्गज बल्लेबाज और पूर्व कप्तान केन विलियमसन इस बार भारत दौरे पर अपनी टीम के साथ नहीं आ रहे है। लेकिन उनका नाम इस भारतीय दौरे पर आने वाली टीम में है।

क्यूंकि अभी वह ग्रोइन इंजरी के चलते टीम से बाहर है। इसके अलावा इस बार न्यूजीलैंड की टेस्ट टीम (New Zealand test squad) में मार्क चापमैन को पहली बार मौका मिला है। इसके अलावा अभी केन विलियमसन का भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेलना भी संदिग्ध लग रहा है। भारत और न्यूजीलैंड की टीम के बीच इस टेस्ट सीरीज का आगाज 16 अक्टूबर से हो रहा है।

तभी तो भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का पहला टेस्ट मैच 16 अक्टूबर से बेंगलुरु में खेला जाएगा। वहीं इस बार अपने दिग्गज खिलाड़ी केन विलियमसन के बिना न्यूजीलैंड की टीम (New Zealand test squad) कैसे भारत की मजबूत टीम को टक्कर दे पाएगी। क्यूंकि केन विलियमसन को श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में चोट लगी थी।

इसी बीच अब न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपने दिग्गज खिलाड़ी की चोट पर अपडेट देते हुिए कहा है कि, ” अभी अपनी इस चोट के चलते हुए विलियमसन को भारत दौरे के लिए उड़ान भरने में देरी हो सकती है। इस बार अभी उनकी जगह पर अनकैप्ड प्लेयर मार्क चापमैन को कवर के तौर पर टीम में शामिल किया है।”
New Zealand test squad एक टेस्ट के लिए चुने गए माइकल ब्रेसवेल :-
अभी हाल ही में न्यूजीलैंड की टीम (New Zealand test squad) का श्रीलंका का दौरा समाप्त हुआ है। अब इसके बाद वह भारतीय टीम के साथ 3 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने वाली है। इसी बीच न्यूजीलैंड की टीम (New Zealand test squad) अभी अपने दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन की चोट के चलते हुए काफी परेशान है। इसके अलावा माइकल ब्रेसवेल भी न्यूजीलैंड के लिए सिर्फ एक ही टेस्ट के लिए उपलब्ध रहेंगे।

माइकल ब्रेसवेल अपने बच्चे के जन्म के कारण वापस न्यूजीलैंड चले जाएंगे। तभी तो इसके बाद दूसरे और तीसरे टेस्ट मैच के लिए ईश सोढ़ी को टीम में चुना गया है। भरता के खिलाफ भी न्यूजीलैंड की (New Zealand test squad) लगभग वही टीम है जिसने अभी श्रीलंका के खिलाफ दौरा किया था। तभी तो इस बार भी उनके स्क्वाड में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है। वहीं इस टेस्ट सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 24 अक्टूबर से पुणे में और तीसरा मुकाबला 1 नवंबर से मुंबई में खेला जाएगा।
भारत दौरे के लिए न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीम :- टॉम लाथम (कप्तान), टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल (केवल पहला टेस्ट), मार्क चापमैन, डेवोन कॉनवे, मैट हेनरी, डेरिल मिशेल, विल ओ’रूर्के, अजाज पटेल, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिशेल सेंटनर, बेन सियर्स, ईश सोढ़ी (केवल दूसरा और तीसरा टेस्ट), टिम साउदी, केन विलियमसन, विल यंग।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।


