World Test Championship: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए तीसरे मुकाबले को 25 रन से जीत लिया है। इसके अलावा कीवी टीम ने 3 मैचों की इस टेस्ट सीरीज में भारत का क्लीन स्वीप भी कर दिया है। वहीं अब विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 (World Test Championship) के अंतर्गत खेली गई इस टेस्ट सीरीज में विराट कोहली और रोहित शर्मा का प्रदर्शन भी काफी निराशाजनक रहा है।
World Test Championship न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में नहीं चले रोहित और कोहली :-
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ खेली गई इस टेस्ट सीरीज (World Test Championship) में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली 100 रन भी नहीं बना सके। क्यूंकि इन तीन टेस्ट मैचों की 6 पारियों में रोहित 15.16 की औसत के साथ 91 रन ही बना पाए।

इस दौरान उनके स्कोर क्रमशः 2, 52, 0, 8, 18 और 11 रन रहे। इसके अलावा विराट कोहली ने भी तीन टेस्ट मैचों की 6 पारियों में खेलते हुए 15.50 की औसत के साथ सिर्फ 93 रन बनाए। वहीं इस दौरान उनके स्कोर क्रमशः 0, 70, 1, 17, 4 और 1 रन रहे।
इस साल एक शतक भी नहीं लगा सके है कोहली :-
इस साल अब तक टेस्ट मैच खेलते हुए विराट कोहली ने एक भी शतक नहीं लगाया है। इसके अलावा साल 2024 में उन्होंने 6 टेस्ट की 12 पारियों में 22.72 की औसत के साथ 250 रन बनाए है। वहीं इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर 70 रन रहा है।

इसके अलावा रोहित शर्मा ने भी इस साल अब तक खेलते हुए 11 टेस्ट की 21 पारियों में 29.40 की औसत से 588 रन बनाए। वहीं इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर 131 रन रहा है। इसके अलावा इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक और दो ही अर्धशतक आए है।
WTC 2023-25 में रोहित से अच्छी है कोहली की औसत :-
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने WTC 2023-25 (World Test Championship) में अब तक 14 टेस्ट की 26 पारियों में 33.32 की औसत के साथ 833 रन बनाए। इसके अलावा इस WTC चक्र (World Test Championship) में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने 3 शतक और 4 अर्धशतक लगाए हैं।

इसके अलावा इस WTC 2023-25 के मौजूदा चक्र में विराट कोहली ने 9 टेस्ट की 16 पारियों में 37.40 की औसत के साथ 561 रन बनाए। इसके अलावा किंग कोहली के बल्ले से 1 शतक और 3 अर्धशतक भी निकले है। वहीं इसके अलावा हम आपको बता देना चाहते है कि WTC 2023-25 में भारत की तरफ से सर्वाधिक रन यशस्वी जायसवाल (1,407) के बल्ले से आए है।
WTC में रोहित और विराट का प्रदर्शन :-

अगर हम WTC (World Test Championship) के तीनों चक्रों की बात करें तो अब तक रोहित ने इनमें खेलते हुए 37 टेस्ट की 64 पारियों में 44.01 की औसत के साथ 2,685 रन बनाए। इसके अलावा इस दौरान उनके बल्ले से 9 शतक और 8 अर्धशतक भी आए है। जबकि विराट कोहली ने अपने WTC (World Test Championship) के करियर में अब तक 41 टेस्ट की 70 पारियों में 36.77 की औसत से 2,427 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 4 शतक और 11 अर्धशतक आए है।
शानदार रहा है कोहली का टेस्ट करियर :-

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अब तक 118 टेस्ट की 201 पारियों में खेलते हुए 47.83 की शानदार औसत से 9,040 रन बनाए हैं। वहीं इस दौरान उनके बल्ले से 29 शतक और 31 अर्धशतक भी आए है। इसके अलावा वह सचिन तेंदुलकर (15,921), राहुल द्रविड़ (13,265) और सुनील गावस्कर (10,122) के बाद चौथे सर्वाधिक टेस्ट रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज भी हैं। इसके अलावा रोहित शर्मा ने अब तक 64 टेस्ट की 111 पारियों में 42.27 की औसत से 4,270 रन बनाए हैं। वहीं इस दौरान उनके बल्ले से 12 शतक और 18 अर्धशतक भी आए है।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।


