Border Gavaskar Trophy: भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (Border Gavaskar Trophy) सीरीज का पहला टेस्ट मैच 22 नवंबर को पर्थ में खेला जाएगा। तभी तो 22 नवंबर से शुरू होने वाली बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी (Border Gavaskar Trophy) के लिए भारतीय टीम का पहला जत्था रविवार देर रात ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो गया।

इस बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024 (Border Gavaskar Trophy) के लिए भारतीय टीम दो ग्रुप में ऑस्ट्रेलिया जा रही है। अब इसके लिए पहले ग्रुप में मोहम्मद सिराज, अकाशदीप, असिस्टेंट कोच अभिषेक नायर, ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर, सरफराज खान और यशस्वी जायसवाल शामिल हैं। इसके अलावा जब जायसवाल एयरपोर्ट पर पहुंचे तो उनको फैंस ने घेर लिया था। इसके बाद फिर वह उन सभी को ऑटोग्राफ भी देते दिखे।

अभी हाल ही में न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीम ने भारतीय टीम को उसी के घर पर 3-0 से टेस्ट सीरीज में हरा दिया था। वहीं जिसके चलते अब भारतीय टीम के लिए WTC फाइनल में पहुंचना थोड़ा मुश्किल हो गया है। इसके अलावा अब यदि भारतीय टीम को इसके फाइनल में पहुंचना है तो उसको इस टेस्ट सीरीज को 4-0 से जीतना होगा। इस सीरीज का पहला टेस्ट पर्थ में होगा, दूसरा टेस्ट एडिलेड में डे-नाइट होगा, तीसरा टेस्ट ब्रिस्बेन में, चौथा टेस्ट मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट के रूप में और पांचवां और आखिरी टेस्ट सिडनी में खेला जाएगा।
Border Gavaskar Trophy पहला टेस्ट नहीं खेलेंगे रोहित शर्मा :-

वहीं पहले ही कहा जा रहा था कि भारतीय टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा अपने निजी कारणों को लेकर (Border Gavaskar Trophy) पहले एक या दो टेस्ट मैच नहीं खेलेंगे। तभी तो अब वह भारतीय टीम के साथ पहले जत्थे में नदारद नजर आए है। इसके अलावा एक सूत्र के अनुसार पहले टेस्ट मैच में जसप्रीत बुमराह कप्तानी करते नजर आ सकते हैं।
नाथन मैकस्वीनी करेंगे पारी की शुरुआत :-
इस बार (Border Gavaskar Trophy) पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के लिए नाथन मैकस्वीनी पहली बार उस्मान ख्वाजा के साथ पारी का आगाज करेंगे। जबकि उनके अलावा जोश इंगलिस को भी पहली बार टेस्ट टीम में जगह मिली है। क्यूंकि क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने 22 नवंबर से पर्थ में शुरू हो रही पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए टीम में इन दो नए चेहरों को शामिल किया है।

नाथन मैकस्वीनी के लिए टीम में चयन को लेकर डेविड वॉर्नर और रिकी पोंटिंग ने उनकी पैरवी की थी। वहीं अब उनको मार्कस हैरिस, कैमरन बेनक्राफ्ट और सैम कोंस्टास पर तरजीह दी गई। क्यूंकि इस बल्लेबाज ने पिछले कुछ साल में शेफील्ड शील्ड में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। जबकि भारत ए टीम के खिलाफ भी मुकाबले में कप्तान और बल्लेबाज के तौर पर भी काफी प्रभावित किया था।
भारतीय टीम :- रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, अभिमन्यु ईश्वरन, शुभमन गिल, रवींद्र जडेजा, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, सरफराज खान, विराट कोहली, प्रसिद्ध कृष्णा, ऋषभ पंत, केएल राहुल, हर्षित राणा, नीतीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज और वाशिंगटन सुंदर
ऑस्ट्रेलियाई टीम (पहला टेस्ट) :- पैट कमिंस, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, मिचेल मार्श, नाथन मैकस्वीनी, स्टीव स्मिथ और मिचेल स्टार्क
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।


