China Masters Badminton: भारत के सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी आज से शुरू हो रहे चाइना मास्टर्स सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट (China Masters Badminton) में खेलते हुए दिखाई देंगे। तभी तो पेरिस ओलंपिक 2024 की हार को भुलाते हुए भारत की शीर्ष युगल जोड़ी सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी आज से शुरू हो रहे चाइना मास्टर्स सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट (China Masters Badminton) के जरिए वापसी करने वाले है। इसके अलावा दुनिया की पूर्व नंबर एक टीम के खिलाड़ी सात्विक अपने कंधे की चोट के कारण पेरिस ओलंपिक के बाद से प्रतिस्पर्धा से दूर रहे है।
China Masters Badminton पहले दौर में यांग पो सुआन और ली झे हुइ से खेलेगी भारतीय जोड़ी :-
भारत की शीर्ष युगल जोड़ी सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी दोनों आर्कटिक ओपन, डेनमार्क ओपन और चाइना ओपन नहीं खेल सके थे। इसके अलाव अगस्त में मथियास बो के जाने के बाद से ही इन दोनों के पास कोच भी नहीं है।

इसके अलावा पिछली बार इस टूर्नामेंट (China Masters Badminton) के उपविजेता रहे सात्विक और चिराग अब पहले दौर में चीनी ताइपै के यांग पो सुआन और ली झे हुइ से खेलेंगे। जबकि इस टूर्नामेंट में भारत की पी वी सिंधू और लक्ष्य सेन भी अपनी खराब फॉर्म से उबरकर जीत की राह पर लौटना चाहेंगे। क्यूंकि अगस्त महीने में पेरिस ओलंपिक के बाद से ही दोनों ने लंबा ब्रेक ले लिया था। इसके बाद भी यह दोनों अपनी खोई हुई फॉर्म को वापस नहीं पा सके है।

वहीं इसके अलावा पेरिस ओलंपिक 2024 के सेमीफाइनल में हारने के बाद लक्ष्य आर्कटिक सुपर 500 और डेनमार्क ओपन में जल्दी हार कर बाहर हो गए थे। इसके बाद फिर वह कुमामोतो मास्टर्स जापान के पहले ही दौर में हारकर बाहर हो गए। इसके अलावा अब वह इस चाइना मास्टर्स सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट (China Masters Badminton) के पहले दौर में मलेशिया के सातवीं वरीयता प्राप्त ली जि जिया से मुकाबला खेलेंगे।

इसके अलावा भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी और दो बार की ओलंपिक चैम्पियन सिंधू फिनलैंड में कनाडा की मिचेले ली के खिलाफ पहले दौर में अपना मुकाबला हार गई थी। तभी तो अब वह भी इस चाइना मास्टर्स सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट (China Masters Badminton) के पहले दौर में थाईलैंड की सुपनिदा केटथोंग से मुकाबला खेलेंगी।

इसके अलावा इस चाइना मास्टर्स सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट (China Masters Badminton) के पहले दौर में महिला एकल में आकर्षि कश्यप जापान की तोमोका मियाजाकी से मुकाबला खेलने वाली है। जबकि भारत की महिला खिलाड़ी मालविका बंसोड भी पहले दौर में लाइन होजमार्क के से मुकाबला खेलने वाली है। इसके अलावा महिला युगल में गायत्री गोपीचंद और त्रिसा जॉली का सामना चीन की दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी लियू शेंग शू और तान निंग से होगा । जबकि बी सुमीत रेड्डी और सिक्की रेड्डी मिश्रित युगल खेलेंगे।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।


