वर्तमान समय में टीम इंडिया के अनुभवी गेंदबाज कहें जाने वाले स्पिन गेंदबाज रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) और रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में इतिहास रच दिया है। इसके बाद इन दोनों ही गेंदबाजों ने इस मैच में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। दरअसल, रविंद्र जडेजा और आर. अश्विन की जोड़ी टेस्ट क्रिकेट में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली जोड़ी बन गई है। इन दोनों ही गेंदबाजों ने पूर्व स्पिन गेंदबाज अनिल कुंबले और हरभजन सिंह को पीछे छोड़ दिया है।
आर. अश्विन और रविंद्र जडेजा ने मिलकर इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के पहले दिन लंच से पहले कुल तीन विकेट ले लिए थे। पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। खबर के लिखे जाने तक इंग्लैंड की टीम 165 रन बनाकर 7 विकेट गंवा चुकी है। गेंदबाजी के दौरान भारतीय तेज गेंदबाजों की तुलना में स्पिनर्स ने शानदार प्रदर्शन किया है।
टूटा कुंबले- हरभजन का रिकॉर्ड
पहले टेस्ट मैच के पहले दिन ही रविंद्र जडेजा और अश्विन की जोड़ी के कुल विकेट की संख्या 502 हो चुकी है। इसके बाद इन दोनों गेंदाबाजों ने अनिल कुंबले और हरभजन सिंह का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। कुंबले और हरभजन सिंह की जोड़ी ने 54 मैचों में कुल 501 विकेट लिए थे। दूसरी तरफ अश्विन और जडेजा की जोड़ी ने 50वें मैच में ही इस रिकॉर्ड को तोड़ डाला। इस हिसाब से अब भारत के लिए ये दोनों खिलाड़ी सबसे सफलतम गेंदबाजी जोड़ी भी बन चुके हैं।
गौरतलब है कि टेस्ट क्रिकेट में एक जोड़ी के तौर पर सबसे ज्यादा विकेट लेने का वर्ल्ड रिकॉर्ड इंग्लैंड के जेम्स एंडरनसन और स्टुअर्ट ब्रॉड के नाम है। इन दोनों तेज गेंदबाजों ने कुल 138 टेस्ट मैच में एक साथ खेला है। इस दौरान कुल 1039 विकेट भी झटके हैं। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के महान स्पिन गेंदबाज शेन वार्न और तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा की जोड़ी ने कुल 104 मैच में 1001 विकेट लिए हैं। इसके अलावा किसी भी गेंदबाजी जोड़ी के पास 900 विकेट भी नहीं हैं। हांलाकि अश्विन और जडेजा ने एक साथ मैच भी कम खेले हैं और विकेट भी कम हैं। लेकिन भारत के लिए सिर्फ 50 मैच में 502 विकेट लेना शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन है।
ये भी पढ़ें: जो रूट ने तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड, बन गये नंबर-1 बल्लेबाज
स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on

