भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) इस वक्त कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी में इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। अब तक सीरीज का एक मैच खेला भी जा चुका है और इसमें इंग्लैंड की टीम ने जीत दर्ज की है। ये सीरीज दोनों ही टीमों के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियशिप (World Test Championship) के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है। अगर भारतीय टीम इस सीरीज को जीतेगी तो ऐसे में वो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की दौड़ में बनी रहेगी। यदि हार जाती है तो इससे टीम इंडिया का भी यहां से सफर खत्म हो जाएगा।
ये सीरीज टीम के साथ-साथ कप्तान रोहित शर्मा के लिए भी काफी महत्वपूर्ण है। कई लोगों का कहना है कि यदि इस सीरीज में रोहित शर्मा टीम के साथ-साथ खुद का सही प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं तो उन्हें कप्तानी से भी हाथ धोना पड़ सकता है। इसके अलावा हाल में ही रोहित का एक इंटरव्यू भी आया है जिसमें उन्होंने अपने रिटायरमेंट के बारे में जिक्र किया है। इस दौरान रोहित ने बताया है कि आखिर वो इंटरनेशनल क्रिकेट को कब अलवीदा कहेंगे। इसके अलावा उनका फ्यूचर प्लॉन क्या है? आएइ जानते हैं कि क्रिकेट से संन्यास के बारे में रोहित शर्मा का जुबानी क्या है।
इस दिन लेंगे रोहित टेस्ट क्रिकेट से संन्यास
हाल के इंटरव्यू के दौरान रोहित शर्मा से उनके संन्यास के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इसका जवाब देते हुए कहा था कि, जिस दिन मुझे लगेगा कि कि मैं टेस्ट क्रिकेट खेलने के लायक नहीं हूं उसी दिन में संन्यास का ऐलान कर दूंगा। रोहित शर्मा ने टीम इंडिया में टेस्ट क्रिकेट का आगाज शानदार तरीके से किया था। लेकिन बाद में वे अपने प्रदर्शन में निरंतरता लाने में असमर्थ दिखे। ये ही कारण था कि उन्हें टेस्ट से बाहर का भी रास्ता दिखा दिया गया था। इसके बाद साल 2019 में एक बार फिर से रोहित शर्मा ने बतौर सलामी बल्लेबाज टेस्ट क्रिकेट में वापसी की। इसके बाद उन्होंने प्रदर्शन मिला-जुला रहा था। अगर बात करें उनके अब तक खेले गए टेस्ट करियर की तो कुल 54 मैचों की 92 पारियों में रोहित के बल्ले से 3737 रन निकले हैं। इस दौरान उन्होंने कुल 10 शतक और 16 अर्धशतक लगाए हैं।
ये भी पढ़ें: मंयक अग्रवाल के खिलाफ हुई थी साजिश, लगाया है ये संगीन आरोप
स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on

