KKR vs RR, IPL 2024: आज आईपीएल 2024 के 31वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स आपस में एक दूसरे से भिड़ेंगी। अब तक आईपीएल काफी रोमाँचक मोड़ पर पहुँच चुका है। इस बार अभी तक कई कसी करीब जीत हार के मैच देखें गए है। इनमें से कुछ मैच तो ऐसे भी हुए है जो खेल की आखिरी गेंद पर जाकर ख़त्म हुए है।
हालाँकि आईपीएल के इस मैच पर सभी फैंस की नजरें लगी हुई है। आज का मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स दोनों ही टीमों के लिए काफी अहम है। जो भी टीम इस मैच को जीतेगी वह नंबर 1 के स्पॉट पर काबिज हो जाएगी। हालाँकि राजस्थान 1 के स्थान पर अभी बनी हुई है। और कोलकाता दूसरे स्थान पर काबिज है।
राजस्थान रॉयल्स की टीम अपने 6 मैच में से 5 मुकाबले जीत कर 10 अंक के साथ आईपीएल टेबल में टॉप पर काबिज है। वहीँ इस आईपीएल टेबल में दूसरे स्थान पर कोलकाता नाइट राइडर्स काबिज है। कोलकाता ने अभी तक 5 मुकाबले खेले है। कोलकाता ने इस 5 में से 4 मुकाबले जीते है। और कुल 8 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर काबिज है।
आज के मैच में राजस्थान के खिलाफ जीत कर कोलकाता पॉइंट टेबल में नंबर 1 के स्पॉट पर पहुंचना चाहेगी। अगर हम कोलकाता के मैदान ईडन गार्डन की बात करे तो यहाँ पर बल्लेबाजों का काफी दबदबा रहता है। इस मैदान की पिच पर बल्लेबाज काफी रन बनाते है। इस मैदान पर बल्लेबाजों के अलावा तेज गेंदबाजों के लिए भी काफी मदद मिलती है। इस मैदान की पिच पर स्पिनर्स की काफी कुटाई होती है।
स्पिनर्स यहाँ पर काफी रन लुटाते है। वही आज के इस मैच में एक बार फिर दोनों ही टीमों के बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिलेगा। ईडन गार्डन अब तक 84 आईपीएल मैचों की मेजबानी कर चूका है। जिनमें से 34 मुकाबले पहले खेलने वाली टीम ने जीते है। वही बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 50 मुकाबले जीते है। इसलिए ही इस मैच में टॉस काफी अहम होगा।
आज के मैच के दौरान अगर हम मौसम की बात करे तो आज के इस मैच में काफी गर्म मौसम रहने वाला है। आज कोलकाता में दिन में तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के पास रहने की उम्मीद है। वहीं आज शाम को तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है। आज इस मैदान पर आद्रता भी काफी रहने की उम्मीद है। इस मैदान पर आज के मैच में बारिश की कोई भी सम्भावना नहीं है। तभी तो आज के मैच में सभी क्रिकेट प्रेमी इस मैच का भरपूर मजा उठा सकेंगे।
जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन :
कोलकाता नाइट राइडर्स : सुनील नारायण, नितीश राणा, वेंकटेश अय्यर, फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रमनदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, आंद्रे रसेल, मिचेल स्टार्क, हर्षित राणा।
राजस्थान रॉयल्स: रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरन हेटमायर, यशस्वी जयसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), अवेश खान, कुलदीप सेन, युजवेंद्र चहल, केशव महाराज, ट्रेंट बोल्ट।
ये भी पढ़ें: क्या 8 साल के इस रिकॉर्ड को तोड़ पाएगी SRH, RCB घरेलू मैदान पर है बादशाह

