Singapore Open: भारत के सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी अपनी फिटनेस से जुड़ी सभी समस्याओं को दूर करने के बाद आज से शुरू हो रहे सिंगापुर ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती की अगुआई करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। क्यूंकि इस पूर्व नंबर एक जोड़ी ने पिछली बार मार्च में ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप में अपना मुकाबला खेला था। इसके बाद यह भारतीय जोड़ी हालांकि चिराग की पीठ की चोट के चलते हुए दूसरे दौर में ही हट गई थी।
सिंगापुर ओपन में खेलेगी सात्विक-चिराग की जोड़ी :-
भारत के सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी अपनी सभी फिटनेस से सम्बंधित संस्याओं को दूर करने के बाद आज से शुरू हो रहे सिंगापुर ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट में सितारों से सजी भारतीय चुनौती की अगुआई करने के लिए अब पूरी तरह से तैयार है।

वहीं इस टूर्नामेंट के एकल वर्ग में भारत की तरफ से एसएच प्रणय, लक्ष्य सेन और दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू भी अपनी चुनौती पेश करती हुई दिखाई देने वाली हैं।
मार्च के बाद खेलती दिखेगी भारतीय जोड़ी :-
इससे पहले भारत की यह स्टार पुरुष युगल जोड़ी सात्विक-चिराग ने पिछली बार मार्च में ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप में अपना मैच खेला था। इस टूर्नामेंट में खेलते हुए इस भारतीय जोड़ी हालांकि चिराग की पीठ की चोट के चलते हुए अपने दूसरे ही मैच में तब हटना पड़ गया था।

इसके बाद सात्विक की स्वास्थ्य समस्याओं के कारण यह जोड़ी सुदीरमन कप से भी नहीं खेल सकी थी। इस टूर्नामेंट में यह भारतीय जोड़ी अपना पहला मैच मलयेशिया के चूंग होन जियान और मुहम्मद हाइकल के खिलाफ खेलने वाली है।
सिंगापुर ओपन में श्रीकांत नहीं लेंगे हिस्सा :-
अभी हाल ही में पिछले सप्ताह मलयेशिया मास्टर्स के फाइनल में पहुंचने वाले भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत इस टूर्नामेंट में खेलते नहीं दिखने वाले हैं।

उनके अलावा इस टूर्नामेंट में साल 2023 विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता भारत के एचएस प्रणय डेनमार्क के रासमस गेम्के के खिलाफ अपना अभियान शुरू करने वाले हैं। इस टूर्नामेंट में खेलते हुए प्रणय पिछले साल चिकनगुनिया से जूझने के बाद से ही अपनी लय को वापस पाने की कोशिश में लगे हैं।
अपनी लय को बनाए रखना चाहते हैं लक्ष्य सेन :-
इस टूर्नामेंट में अपने पहले ही मैच में भारत के स्टार पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन, लिन चुन-यी के साथ अपना मैच खेलकर अपनी फिटनेस से जुड़ी समस्या को दूर करना चाहेंगे। इससे पहले उन्होंने साल 2021 विश्व चैंपियनशिप में खेलते हुए कांस्य पदक जीता था। इस साल वह पेरिस ओलंपिक के सेमीफाइनल में भी पहुंचे थे। लेकिन इसके बाद से वह इस सत्र में चार बार शुरुआती दौर से ही बाहर हो गए हैं।

उनके अलावा भारत के 23 साल के प्रियांशु राजावत और किरण जॉर्ज भी इस मौजूदा सत्र में सभी को अपने खेल से प्रभावित करने में नाकाम रहे हैं। जबकि भारत की स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू अब भी अपनी लय को वापस पाने के लिए संघर्ष कर रही हैं। इसके अलावा अपनी कोचिंग टीम में कई बार बदलाव करने के बावजूद भी पीवी सिंधु के प्रदर्शन में निरंतरता नहीं दिखी है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

