National Bank Open: अमेरिका के बेन शेल्टन ने इटली के फ्लावियो कोबोली को हराकर नेशनल बैंक ओपन टेनिस के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। जबकि एक अन्य मैच में डेनमार्क की क्लारा टॉसन ने दूसरी वरीयता प्राप्त विम्बलडन चैम्पियन पोलैंड की इगा स्वियातेक को 7-6, 6-3 से हराकर नेशनल बैंक ओपन टेनिस के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
बेन शेल्टन ने किया क्वार्टर फाइनल में प्रवेश :-
इस टूर्नामेंट में चौथी वरीयता प्राप्त अमेरिका के बेन शेल्टन ने 13वीं वरीयता प्राप्त इटली के फ्लावियो कोबोली को 6-4, 4-6, 7-6 से हराकर नेशनल बैंक ओपन टेनिस के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। इसके बाद अब उनका सामना आस्ट्रेलिया के नौवीं वरीयता प्राप्त एलेक्स डि मिनौर से होगा। उन्होंने भी अपने मैच में अमेरिका के सातवीं वरीयता प्राप्त फ्रांसिस टियाफो को 6-2, 4-6, 6-4 से हराया था।

इसके अलावा छठी वरीयता प्राप्त रूस के आंद्रे रुबलेव अपने मुकाबले में स्पेन के अलेजांद्रो फोकिना से एक समय 6-7, 7-6, 3-0 से आगे थे। तब अपनी थकान के चलते हुए फोकिना ने कोर्ट छोड़ दिया था। इसके चलते हुए अब रुबलेव का सामना अमेरिका के टेलर फ्रिट्ज और चेक गणराज्य के जिरि लेहेका के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा।
स्वियातेक हुई उलटफेर का शिकार :-
इसके अलावा एक अन्य मैच में डेनमार्क की क्लारा टॉसन ने दूसरी वरीयता प्राप्त विम्बलडन चैम्पियन पोलैंड की इगा स्वियातेक को 7-6, 6-3 से हराकर नेशनल बैंक ओपन टेनिस के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। इसके चलते हुए अब टॉसन ने स्वियातेक के हाथों विम्बलडन में मिली हार का बदला भी ले लिया है। इसके बाद अब उनका सामना अमेरिका की मेडिसन कीस से होगा। क्यूंकि उन्होंने चेक गणराज्य की 11वीं वरीयता प्राप्त कैरोलिना मुचोवा को 4-6, 6-3, 7-5 से हराया था।

इसके अलावा टॉसन ने इसी साल जनवरी में न्यूजीलैंड में एकमात्र टूर खिताब जीता था। वहीं जापान की नाओमी ओसाका भी लाटविया की अनास्तासिया सेवास्तोवा को 6-1, 6-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंच गईं हैं। इसके बाद अब उनका सामना दसवीं वरीयता प्राप्त एलिना स्वितोलिना से होने वाला है। क्यूंकि उन्होंने अमेरिका की पांचवीं वरीयता प्राप्त अमांडा अनिसिमोवा को 6-4, 6-1 से हराया था।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

