Most Wins in Asia Cup As Captain:अगले महीने एशिया का सबसे बड़ा टूर्नामेंट एशिया कप शुरू होने वाला है। सबकॉन्टिनेंट का सरताज बनने की जंग 9 सितम्बर से शुरू होगी। इस बार ये टूर्नामेंट यूएई में खेला जायेगा।
अभी तक इस मल्टीनेशन इवेंट के 16 संस्करण खेले जा चुके है, जिसमें भारतीय टीम ने अपनी बादशाहत बनाते हुए 8 बार ख़िताब अपने नाम किया है, जबकि दूसरे नंबर पर श्रीलंका की टीम है जिन्होंने भी 6 बार ट्रॉफी जीती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एशिया कप में बतौर कप्तान किस कप्तान ने सबसे ज्यादा जीत मुकाबले जीते है? तो इस आर्टिकल में आपको इसका जवाब मिलेगा।
ये हैं एशिया कप में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले कप्तान
1. एमएस धोनी

भारत ही नहीं बल्कि विश्व के सबसे महानतम कप्तानों में से शुमार एमएस धोनी का सिक्का एशिया में भी जमकर चला है. एशिया कप में बतौर कप्तान उनके नाम सबसे ज्यादा जीत दर्ज है। उन्होंने इस टूर्नामेंट में 14 मुकाबलों में कप्तानी की है जिसमें 9 में जीत मिली। जबकि 4 मैचों में हार का समाना करना पड़ा है तो वहीं 1 मुकाबला टाई रहा है।
उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने 2 बार ख़िताब अपने नाम किया है। साल 2010 में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर ख़िताब जीता था तो वहीँ 2016 में बांग्लादेश को उन्हीं के घर में पटखनी देते हुए ट्रॉफी हासिल की थी।
2. अर्जुन राणातुंगा

श्रीलंका के पूर्व कप्तान और उनको विश्व क्रिकेट में पहचान दिलाने वाले अर्जुन राणातुंगा भी एशिया कप के सबसे सफल कप्तानों में से है। वो इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा मैच जीतने के मामले में दूसरे नंबर पर है। उन्होंने इस टूर्नामेंट में 13 मैचों में कप्तानी की है जिसमें टीम को 9 जीत मिली है जबकि 4 मैचों में हार का समाना करना पड़ा है। उनका विनिंग परसेंटेज 69.23 का है। श्रीलंका की टीम ने 1997 में उनकी कप्तानी में ख़िताब भी जीता था।
3. रोहित शर्मा

टीम इंडिया के मौजूदा वनडे कप्तान रोहित शर्मा भी एशिया कप के बेस्ट कप्तानों में से एक है। उनकी कप्तानी में भी टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। भारतीय टीम ने उनके नेतृत्व में इस टूर्नामेंट में 11 मैच खेले है जिसमें 9 मुकाबलों में जीत मिली है जबकि 1 में हार का समाना करना पड़ा है, जबकि 1 मुकाबला टाई रहा तो 1 बेनतीजा ख़त्म हुआ था.
उनकी कप्तानी में भी टीम दो बार ख़िताब जीतने में सफल हुए है। पहली बार 2018 में बांग्लादेश को धूल चटाई थी तो दूसरी बार श्रीलंका को पस्त करके ट्रॉफी पर कब्ज़ा किया था।
4. मिस्बाह उल हक़

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और उनके सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक मिस्बाह उल हक़ भी एशिया कप के सबसे सफल कप्तानों में से एक है। उन्होंने इस टूर्नामेंट में अपनी टीम की कमान 10 मैचों में संभाली है जिसमें 7 में जीत मिली है तो 3 में हार का स्वाद चखना पड़ा है. उनकी कप्तानी में टीम ने 2012 में ख़िताब पर कब्ज़ा जमाया था।
5. महेला जयवर्धने
श्रीलंका के धाकड़ बल्लेबाज महेला जयवर्धने भी एशिया कप के सबसे सफल कप्तानों में से एक है। उन्होंने इस टूर्नामेंट में 10 मैचों में कप्तानी की है जिसमें 6 में जीत मिली है तो 4 में हार का सामना करना पड़ा है। साल 2008 में उनकी कप्तानी में ही श्रीलंका ने एशिया में अपना परचम लहराया था।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

