जब भी कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) का जिक्र होता है तो हमारे मन में वेस्टइंडीज़ टीम के आनोखे तरीके से सेलिब्रेशन का अंदाज और तेज़ तर्रार क्रिकेट का नज़ारा सामने आ जाता है। यह लीग सिर्फ़ क्रिकेट टूर्नामेंट नहीं, बल्कि जुनून और मनोरंजन का समागम है।
बात CPL की हो, तो छक्कों की बरसात सबसे अहम पहलू है। प्रत्येक सीजन में दर्शक इंतज़ार करते हैं कि कौन-सा बल्लेबाज़ गेंद को सबसे लंबा छक्का लगा कर गेंद को स्टैंड्स में भेजेगा। आइए जानते हैं 5 कैरेबियाई खिलाड़ियों के बारे में, जिन्होंने CPL के मंच में सबसे अधिक छक्के लगाए हैं ।
1. एविन लुईस
ट्रिनिडाड टीम की ओर से खेलने वाले एविन लुईस ने CPL को एक अलग रंग दिया है। बल्लेबाज़ी करते समय उनमें अटैकिंग अंदाज और शालीनता दोनों का अच्छा मिश्रण देखने को मिलता है। उन्होंने CPL में खेले 108 मैचों में 199 छक्के लगा चुके हैं, यह आंकड़ा बताता है कि वे CPL इतिहास के सबसे बड़े ‘सिक्स हिटर’ कहे जाते हैं। लुईस के छक्के सिर्फ रन नहीं जोड़ते, बल्कि विपक्षी टीम पर दबाव भी बनाते है। कई बार उनके शुरुआती ओवरों में लगे लगातार छक्कों ने मैच की दिशा बदली है।
2. कीरोन पोलार्ड
जब भी कीरोन पोलार्ड मैदान पर आते हैं, क्रिकेट फैन्स की उम्मीदें छक्कों पर टिक जाती हैं। 6 ft 5 इंच लंबे इस ऑलराउंडर का बल्ला गेंद से कनेक्ट होने के बाद सीधे स्टैंड्स में नज़र आती है। 126 मैचों में पोलार्ड 193 छक्के उनके खतरनाक इरादों की गवाही देते हैं। CPL में सिर्फ बल्लेबाज़ी ही नहीं, बल्कि कप्तानी के लिए भी याद किया जाता है। उनकी बल्लेबाज़ी का सबसे बड़ा आकर्षण है लास्ट के ओवरों में विस्फोटक बल्लेबाज़ी है।
3. निकोलस पूरन
पूरन को CPL क्रिकेट का आने वाला स्टार क्रिकेटर कहा जाता है। उनके बैटिंग का अंदाज़, फुटवर्क और टाइमिंग हर शॉट्स को खूबसूरत बना देता है। उन्होंने 115 मैचों में 177 छक्कों का रिकॉर्ड बनाया है वो पावर हिटिंग और स्टाइलिस्ट क्रिकेट में भी माहिर हैं। निकोलस पूरन ने CPL में कई बार तेज़तर्रार अर्धशतक और शतक लगाए हैं, उनका छक्का लगाने का अंदाज उनके फैन्स को बहुत पसंद है
4. क्रिस गेल
क्रिस गेल ने CPL में सिर्फ 85 मैच खेले हैं, जिसमे उन्होंने 172 छक्के लगा दिए हैं उनकी बल्लेबाज़ी की शुरुआत धीमी रहती है, लेकिन एक बार पिच पर सेट हो गए तो गेंदबाज़ी यूनिट के उपर कहर टूट पड़ते हैं। गेल के छक्के न सिर्फ CPL में, बल्कि पूरी दुनिया के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक अलग ही मनोरंजन है। उनका नाम ही दर्शकों को मैदान तक खींच लाता था।
5. जॉनसन चार्ल्स
120 मैचों में 162 छक्के जड़कर यह साबित किया है कि निरंतरता भी उतनी ही मायने रखती है जितनी आक्रामकता। चार्ल्स के छक्के अक्सर उनकी टीम को तेज़ शुरुआत दिलाते हैं और बड़े स्कोर खड़े करने में अहम साबित होते हैं। चार्ल्स भले ही पूरन या गेल जितने चर्चित नहीं रहे हों, लेकिन CPL में उनकी भूमिका बहुत अहम रही है।और अपने प्रदर्शन के दम उन्होंने अपने टीम को बहुत से मैंचों में जीत दिलाई है।
CPL के मंच पर छक्कों का इतिहास लिखने वाले ये पांच खिलाड़ी सिर्फ़ आंकड़ों के नायक नहीं, बल्कि दर्शकों के दिलों पर भी राज करते हैं। लुईस का निडर खेल, पोलार्ड की ताक़त, पूरन का नया अंदाज़, गेल का करिश्मा और चार्ल्स की निरंतरता, इन सबने मिलकर CPL को बहुत ही मनोरंजक और लोकप्रिय बना दी है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

