Asia Cup: एशिया कप 2025 टूर्नामेंट इस बार टी-20 फॉर्मेट में खेला जा रहा है। इसके अलावा टी-20 के इतिहास में हमेशा से भारतीय क्रिकेट टीम और श्रीलंका क्रिकेट टीम के बीच मैच काफी रोमांचक रहे हैं। वहीं इन मैचों में गेंदबाजों की भूमिका भी काफी निर्णायक साबित हुई है। उस समय उनकी धारदार गेंदबाजी ने भी अक्सर मैच का रुख बदल दिया था। वहीं इस बीच कुछ गेंदबाजों ने तो लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए विकेटों की झड़ी भी लगाई है। इस बीच अब ऐसे में एशिया कप टी-20 प्रारूप के आगामी संस्करण से पहले दोनों टीमों के बीच सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों पर भी एक नजर डाल लेते हैं।
1. युजवेंद्र चहल :-
इस सूची में पहले स्थान पर भारतीय टीम के स्टार स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल का नाम आता है। साल 2017 में उन्होंने इस श्रीलंका की टीम के खिलाफ अपना पहला मैच खेला था। तब से लेकर अभी तक उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ कुल 13 मैच खेले हैं।

इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 13 पारियों में 17.34 की शानदार गेंदबाजी औसत के साथ 23 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनकी इकॉनमी रेट 8.48 की रही है। इसके अलावा उनका श्रीलंका टीम के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 4/23 का रहा है।
2. वनिंदु हसरंगा :-
इस सूची में दूसरे स्थान पर श्रीलंका टीम के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी वनिंदु हसरंगा का नाम आता है। साल 2020 में उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ अपना पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला था। तब से लेकर अभी तक उन्होंने भारतीय टीम के खिलाफ कुल 13 मैच खेले हैं।

इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 12 पारियों में 20.76 की शानदार गेंदबाजी औसत के साथ 17 विकेट लिए हैं। वहीं इस बीच उनकी इकॉनमी रेट 7.84 की रही है। इसके अलावा भारतीय टीम के खिलाफ उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 4/9 का रहा है।
3. दुष्मंथा चमीरा :-
इस सूची में तीसरे स्थान पर श्रीलंका क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज दुष्मंथा चमीरा का नाम आता है। साल 2016 में उन्होंने भारतीय टीम के खिलाफ अपना पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। उन्होंने तब से लेकर अभी तक भारत के खिलाफ कुल 15 मैच खेले हैं।

इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 15 पारियों में 26.68 की गेंदबाजी औसत से 16 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनकी इकॉनमी रेट 7.90 की रही है। जबकि भारतीय टीम के खिलाफ उन्होंने अभी तक 4 विकेट हॉल या 5 विकेट हॉल नहीं लिया है। इसके अलावा उनका भारतीय टीम के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 2/14 का रहा है।
4. रविचंद्रन अश्विन और दासुन शनाका :-
इस सूची में चौथे स्थान पर संयुक्त रूप से 2 गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन और दासुन शनाका का नाम आता है। क्यूंकि इस दौरान इन दोनों ने ही 14-14 विकेट लिए हैं। पूर्व भारतीय स्टार गेंदबाज अश्विन ने इस बीच श्रीलंका के खिलाफ 7 पारियों में खेलते हुए 10.28 की गेंदबाजी औसत और 5.36 की इकॉनमी रेट से इन विकटों को लिया है।

जबकि इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 4/8 का रहा था। इसके अलावा शनाका ने भारतीय टीम के खिलाफ खेली 13 पारियों में 15.07 की गेंदबाजी औसत और 7.53 की इकॉनमी से ये विकेट लिए हैं। वहीं इस बीच उनका भारत के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 3/16 का रहा है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

